स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बाद अब ICICI Bank भी अपने ग्राहकों को झटका देने जा रहा है। 1 अगस्त से बैंक के एटीएम से पैसा निकालना, कैश निकालना महंगा होने वाला है। साथ ही चेकबुक के नियमों में भी बदलाव होने वाला है। ICICI की ओर से अपने ग्राहकों को 4 फ्री ट्रांजेक्शन की सर्विस दी जाती है। 4 बार पैसा निकालने के बाद आपको चार्ज देना होगा। SBI बैंक ने 1 जुलाई से ऐसे ही नियमों में बदलाव किया है। जानें 1 अगस्त से क्या नियम बदलने वाले हैं।
- अगस्त से ICICI Bank के ग्राहकों अपनी होम ब्रांच एक लाख रुपये प्रति निकाल सकते हैं।
- इससे ज्यादा होने पर 5 रुपये प्रति 1,000 पर देना होगा।
- होम ब्रांच के अलावा दूसरी ब्रांच से पैसा निकालने पर प्रतिदिन 25,000 रुपये तक कैश निकालने पर चार्ज नहीं है।
- उसके बाद 1000 रुपये निकालने पर 5 रुपये देना होगा।
चेकबुक पर कितना लगेगा चार्ज
- 25 पेज की चेकबुक फ्री होगी।
- बैंक की वेबसाइट के मुताबिक ATM इंटरचेंज ट्रांजेक्शन पर भी चार्ज लगेगा।
- एक महीने में 6 मेट्रो लोकेशन पर पहले 3 ट्रांजेक्शन फ्री होंगे।
- एक महीने में अन्य सभी स्थानों पर पहले 5 लेनदेन मुफ्त होंगे।
- 20 रुपये प्रति वित्तीय लेनदेन और 8.50 रुपये प्रति गैर-वित्तीय लेनदेन।