एयर इंडिया ने यात्रियों को टिकट कैंसिल करने या रीशेड्यूल करने की दी इजाजत, कोहरे में नहीं होगी परेशानी

दिल्ली हवाईअड्डे पर चल रहे खराब मौसम का असर कई फ्लाइट्स पर पड़ा है। उत्तर भारत के ज्यादातर शहरों में कोहरे की मोटी परत छाई हुई है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है। इस स्थिति में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए एयर इंडिया खास इंतजाम किये हैं

अपडेटेड Dec 28, 2023 पर 12:03 AM
Story continues below Advertisement
दिल्ली हवाईअड्डे पर चल रहे खराब मौसम का असर कई फ्लाइट्स पर पड़ा है।

दिल्ली हवाईअड्डे पर चल रहे खराब मौसम का असर कई फ्लाइट्स पर पड़ा है। उत्तर भारत के ज्यादातर शहरों में कोहरे की मोटी परत छाई हुई है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है। इस स्थिति में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए एयर इंडिया खास इंतजाम किये हैं। एयर इंडिया (Air India) ने दिल्ली आईजीआई हवाई अड्डे से आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त लागत का पेमेंट किये बिना बुकिंग को रीशेड्यूल या कैंसिल करने की इजाजत दे रहा है।

इसका फायदा तब उठाया जा सकता है जब उड़ान में बड़े कोहरे के कारण देरी होने की संभावना हो। यह फैसला फॉगकेयर पहल (Fogcare) के तहत लिया गया था, जिसे पिछली सर्दियों में शुरू किया गया था। इससे कोहरे के कारण प्रभावित यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के अपनी बुकिंग या टिकटों को कंट्रोल करने की पावर देगा।

कई हवाईअड्डों की हवाई यात्रा पर हुआ असर


जैसे ही देश में तापमान गिरना शुरू हुआ, घने कोहरे ने कई शहरों और राज्यों में हवाई यात्रा को बाधित करना शुरू कर दिया। इस लिस्ट में राष्ट्रीय राजधानी, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु शामिल हैं। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया हैंडल पर इस पर गुस्सा व्यक्त किया और एयरलाइंस को टैग करके देरी की शिकायत की।

इसके बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली हवाई अड्डे ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें लिखा है कि हालांकि, दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ जारी है, जो उड़ानें CAT Ill के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपडेटेड उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। एयरलाइंस ने कहा कि किसी भी असुविधा के लिए गहरा खेद है।

SEBI ने म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों के लिए नॉमिनेशन की समयसीमा फिर से बढ़ाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।