Airport Rules: एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी को अपनी चीजें फेंकते देखना निराशाजनक हो सकता है। लेकिन आप सभी नियमों को समझकर और अपना सामान सही तरीके से पैक करके बहुत सारी परेशानी से बच सकते हैं। एयरपोर्ट पर पर नियम हैं कि आप यात्रा करते समय अपने चेक-इन सामान के साथ-साथ अपने केबिन बैगेज में क्या पैक कर सकते हैं और क्या नहीं। अगर आप यूएई (UAE) यानी दुबई जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है। आपको दुबई जाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यात्रा के दौरान कई तरह के नियमों का पालन करना होगा, नहीं तो काफी परेशानी हो सकती है। यात्रियों को भी यूएई जाते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि वे अपने बैग में किस तरह का सामान ले जा रहे हैं।
बैग में नहीं ले जा सकते ये प्रोडक्ट
हशीश, कोकीन, हेरोइन, खसखस और चक्कर दिलाने वाली गोलियों सहित सभी प्रकार की नशीली दवाएं।
बहिष्कार किए गए देशों से आयात किए जाने वाना सामान।
रॉ हाथी दांत और गैंडे का सींग।
तीन लेयर वाला मछली पकड़ने का जाल।
छपा हुआ मैटेरियल, ऑयल पेंटिंग, फोटोग्राफ, तस्वीरें, कार्ड, किताबें, पत्रिकाएं, पत्थर की मूर्तियां और पुतले जो इस्लामी शिक्षाओं, शालीनता का खंडन करते हैं या जानबूझकर अनैतिकता या अशांति का संकेत देते हैं।
कोई भी अन्य सामान जिसका आयात संयुक्त अरब अमीरात के सीमा शुल्क कानूनों या देश के किसी अन्य कानून के तहत निषेद्धहै।
पका हुआ और घर का बना खाना।
अगर कोई यात्री एयरपोर्ट पर प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए यात्रा के दौरान बैग में कोई भी ऐसी चीज न रखें, जिससे परेशानी का सामना करना पड़े।
ये प्रोडक्ट दुबई में हैं प्रतिबंधित
दुबई में यात्रा करते समय इसे ध्यान में रखें क्योंकि ऐसे कई प्रोडक्ट हैं जिन पर प्रतिबंध है या उन्हें ले जाने के लिए पहले अनुमति और पेमेंट करना होगा। इस लिस्ट में पशु, पौधे, उर्वरक, दवाईयां, मेडिकल इक्विपमेंट, मीडिया पब्लिकेशन, ट्रांसमिशन और वायरलेस डिवाइस, अल्काहॉलिक ड्रिंक, कॉस्मेटिंक, पर्सनल केयर प्रोडक्ट एग्जिबिशन के लिए, ई सिगरेट और इलेक्ट्रॉनिक हुक्का भी बैन है।
ये दवाईंयां नहीं ले जा सकते संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
खसखस के भूसे की कॉन्सनट्रेंट