Airtel Plan: एयरटेल अपने ग्राहकों को 35 दिनों का प्लान ऑफर कर रहा है। ये एयरटेल से सस्ते प्लान की गिनती में शामिल है। एयरटेल के इस प्लान में 35 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल और डेटा जैसी कई सर्विस मिलती है। ये प्लान एयरटेल के उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जो लंबे पीरियड का प्लान तलाश रहे हैं। आइए जानते हैं एयरटेल के इस खास प्लान में ग्राहकों को क्या फायदे मिल रहे हैं।
