Airtel का 35 दिनों का प्लान, फ्री मिलेगी अनलिमिटेड कॉल और SMS की सर्विस

Airtel Plan: एयरटेल यूजर्स को 35 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रहा है। एयरटेल के अलावा BSNL 35 दिनों का प्लान दे रहा है। एयरटेल ग्राहकों की डिमांड को ध्यान में रखते हुए 35 दिनों का प्लान लाया है

अपडेटेड Jun 07, 2024 पर 7:07 PM
Story continues below Advertisement
Airtel का 35 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान 289 रुपये का है।

Airtel Plan: एयरटेल यूजर्स को 35 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रहा है। एयरटेल के अलावा BSNL 35 दिनों का प्लान दे रहा है। एयरटेल ग्राहकों की डिमांड को ध्यान में रखते हुए 35 दिनों का प्लान लाया है। ये प्लान एयरटेल के उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जो लंबे पीरियड का प्लान तलाश रहे हैं। आइए जानते हैं एयरटेल के इस खास प्लान के फायदों के बारे में।

एयरटेल का 35 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान

एयरटेल का 35 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान 289 रुपये का है। एयरटेल के ग्राहकों को इस प्लान पर SMS और कॉलिंग समेत कई फायदे मिलेंगे। यह प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 300 SMS की सर्विस के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को 4 जीबी डेटा का फायदा भी मिलेगा।


35 दिनों का प्लान आएगा काम

यह नया 289 रुपये का रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जिन्हें ज्यादा डेटा का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है। अगर आपके घर में वाईफाई है या आप सिर्फ नंबर एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज कराते हैं तो 289 रुपये का यह प्लान आपके काम आ सकता है।

ले सकते हैं इंटरनेट टॉपअप प्लान

Airtel के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 19 रुपये है। कीमत के लिहाज से यह एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान है। एयरटेल के 19 रुपये के टॉप अप प्लान में एक दिन के लिए 1जीबी डेटा मिलता है। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जिन्हें कम डेटा की जरूरत होती है। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी भी एक दिन की है।

Axis Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! रिवाइज किया FD पर ब्याज

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।