Airtel Plan: एयरटेल के ग्राहक अपनी सिम को एक्टिव रखने के लिए सस्ता तलाश रहे हैं तो 35 दिनों का रिचार्ज प्लान आपके काम आ सकता है। एयरटेल 35 दिनों की वैलिडिटी का प्लान ऑफर कर रहा है। 35 दिनों के प्लान की कीमत 289 रुपये है। इसमें आपको अपनी सिम को एक्टिव रखने का एक दिन का खर्च करीब 8 रुपये आता है। ये एयरटेल से सस्ते प्लान की गिनती में शामिल है। एयरटेल के इस प्लान में 35 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल और डेटा जैसी कई सर्विस मिलती है।
एयरटेल का 35 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान (Airtel 35 days Validity Plan)
एयरटेल ने 35 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान 289 रुपये का है। एयरटेल के ग्राहकों को इस प्लान पर SMS और कॉलिंग समेत कई फायदे मिलेंगे। यह प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 300 SMS की सर्विस के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को 4 GB डेटा का फायदा भी मिलेगा।
एयरटेल यूजर्स के काम आएगा प्लान
यह नया 289 रुपये का रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जिन्हें ज्यादा डेटा का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है। अगर आपके घर में वाईफाई है या आप सिर्फ नंबर एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज कराते हैं तो 289 रुपये का यह प्लान आपके काम आ सकता है। इस प्लान की खासियत इसकी 35 दिनों की वैलिडिटी है।
Airtel के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 19 रुपये है। कीमत के लिहाज से यह एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान है। एयरटेल के 19 रुपये के टॉप अप प्लान में एक दिन के लिए 1जीबी डेटा मिलता है। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जिन्हें कम डेटा की जरूरत होती है। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी भी एक दिन की है।