Get App

एयरटेल और Vi ने यूजर्स की कर दी मौज, 77 दिन के इस प्लान में मिलते हैं ढेर सारे फायदे

Airtel and Vi Offer Plan: एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार प्लान ऑफर लेकर आए हैं। कंपनी के पास प्लान ऑफर्स की लिस्ट की भरमार है। हम दोनों कंपनियों के कुछ ऐसे प्लान बता रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप भी एयरटेल या वोडाफोन आइडिया के यूजर्स हैं तो आप अपने लिए प्लान का चयन कर सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 30, 2023 पर 12:28 PM
एयरटेल और Vi ने यूजर्स की कर दी मौज, 77 दिन के इस प्लान में मिलते हैं ढेर सारे फायदे
Airtel and Vi Offer Plan: एयरटेल के यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी डेटा के साथ 77 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है

Airtel and Vi Offer Plan: टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea – Vi) ने अपने यूजर्स के लिए शान प्रीपेड प्लान्स की शुरुआत की है। प्लांस की इस लंबी लिस्ट में दोनों कंपनियों के पास 666 रुपये का कीमत का एक प्लान मौजूद है। 700 रुपये से कम कीमत वाला यह प्लान यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें ढेर सारे ऑफर्स मिल रहे हैं। वोडाफोन आइडिया भी कई बार एयरटेल की तरह ऑफर्स की बरसात कर चुका है। अगर आप भी एयरटेल या वोडाफोन आइडिया के यूजर्स हैं, तो यहां अपने लिए प्लान चेक कर सकते हैं।

एयरटेल और वोडाफोन ने 77 दिन का एक प्लान लॉन्च किया है। इसमें 11.5 जीबी तक डेटा मुहैया कराया जाता है। इसमें फ्री कॉलिंग के साथ कई अन्य फायदे भी दिए जा रहे हैं। आइये जानते हैं दोनों कंपनियां इस प्लान कौन कितना यूजर्स को फायदा दे रही हैं।

एयरटेल का 77 दिनों का प्लान

भारती एयरटेल का 77 दिनों वाला प्लान की कीमत 666 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस रोजानी मिलते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को अतिरिक्त बेनीफिट के तौर पर 30 दिन के एमेजॉन प्राइम वीडियो के फ्री ट्रायल के साथ 3 महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्कल, फ्री हेलोट्यून और विंक म्यूजिक का फ्री एक्सेस मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें