Bharti Airtel: भारती एयरटेल ने 399 रुपये वाले प्लान से डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल का फायदा हटा दिया है। कुछ दिनों पहले तक इस प्रीपेड प्लान को रिचार्ज कराने पर यूजर्स को डिज्नी+ हॉटस्टार का बेनेफिट मिलता था लेकिन अब एयरटेल ने इस प्लान से ये फायदा हटा दिया है। अब Hotstar का फायदा तीन प्लान पर मिल रहा है। ये तीनों प्लान 3,359 रुपये, 839 रुपये और 499 रुपये के हैं जिसमें डिज्नी+ हॉटस्टार का फायदा मिल रहा है।
एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान
भारती एयरटेल के 399 रुपये वाला प्लान में अब डिज्नी+हॉटस्टार का फायदा नहीं मिल रहा है। हालांकि, इस प्लान में अभी भी 3GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 100 एसएमएस रोजाना और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ यूजर्स को एयरटेल की ओर से अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसमें एक्सस्ट्रीम प्ले, अपोलो 24|7 सर्कल, मुफ्त हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक का भी फायदा मिल रहा है।
एयरटेल का 499 रुपये का डिज्नी+हॉटस्टार का प्रीपेड प्लान
499 रुपये का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 100 एसएमएस, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले, 3 जीबी रोजाना का डेटा और 3 महीने के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। आपको अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर, मुफ्त हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक भी मिलता है।
एयरटेल का 839 रुपये का डिज्नी+हॉटस्टार का प्रीपेड प्लान
एयरटेल का 839 रुपये का प्लान है जो 2GB दैनिक डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस के साथ आता है। इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है और यह ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा देता है। यूजर्स को 3 महीने के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का एक्सेस भी मिलता है।