Stock Market: छोटे और मझोले शेयरों में तेजी जारी, निवेशकों ने ₹59,000 करोड़ कमाया

Share Market Update: घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट आई और सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए। हालांकि छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में तेजी का सिललिसा शुक्रवार को भी जारी रहा, जिससे निवेशकों की संपत्ति आज करीब 59,000 करोड़ रुपये बढ़ गई। रियल्टी और पावर शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली

अपडेटेड Jul 28, 2023 पर 3:53 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 304.09 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Update: घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार 28 जुलाई को गिरावट आई और सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजारों में कमजोरी और आईटी शेयरों में बिकवाली से दोनों प्रमुख इंडेक्स दबाव में रहे। हालांकि छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में तेजी का सिललिसा शुक्रवार को भी जारी रहा, जिससे निवेशकों लाभ में रहे। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.55 और 0.49 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 59,000 करोड़ रुपये बढ़ गई।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 106.62 अंक या 0.16 फीसदी गिरकर 66,160.20 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 23.70 अंक या 0.12 फीसदी गिरकर 19,636.20 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने 59,000 करोड़ रुपये कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 28 जुलाई को बढ़कर 304.09 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 27 जुलाई को 303.50 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 59 हजार करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 59 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में सबसे अधिक 4.11 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद पावर ग्रिड (Power Grid), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और  जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 1.23% से लेकर 3.09% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- 20 साल में बनाया करोड़पति, अब एक डील के चलते शेयर फिर बने रॉकेट

सेंसेक्स के 5 सबसे अधिक गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 16 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में सबसे अधिक 1.81% की गिरावट रही। इसके बाद  एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), टाटा मोटर्स (Tata Motors), एचसीएल टेक (HCL Tech) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही और ये करीब 1.14% से लेकर 1.76% तक गिरकर बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

1,783 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,691 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,834 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,689 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 168 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 197 शेयरों में आज कारोबार के दौरान अपर सर्किट लगा। वहीं 201 शेयर अपनी लोअर सर्किट सीमा को छूकर बंद हुए।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।