भारती एयरटेल लिमिटेड (Bharti Airtel Ltd) नया स्मार्टफोन खरीदने पर 6000 रुपये तक का कैशबैक दे रहा है। प्रमुख ब्रांडों से 12,000 रुपये की कीमत वाला नया स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को 6,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। यह पहल ग्राहकों को मेरा पहला स्मार्टफोन प्रोग्राम के तौर पर शुरू किया गया है। आप इस स्कीम के तहत अपने मोबाइल को अपग्रेड भी कर सकते हैं।
