Airtel Annual Plan: अगर आप भी एयरटेल का ऐसा प्लान देख रहे हैं जिसमें सिम पूरे साल एक्टिव रहे और आपका खर्च भी कम से कम आए तो एयरटेल ऐसा सालाना प्लान ऑफर कर रहा है। एयरटेल के इस प्लान का एक दिन का खर्च 5 रुपये से भी कम आता है। एयरटेल का सबसे सस्ता सालाना प्लान 1799 रुपये का है। ये एयरटेल के उन ग्राहकों के लिए बेस्ट प्लान है जो पूरे साल सिम को एक्टिव रखने के लिए प्लान तलाश रहे हैं।
एयरटेल का 1,799 रुपये का सालाना प्लान (Airtel Rupees 1799 Plan)
Airtel का सालाना रीचार्ज प्लान 1,799 रुपये से शुरू है। 1,799 रुपये के प्लान में ग्राहकों को पूरे 365 दिन तक की फ्री वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को सालाना 3,600 SMS फ्री मिलेंगे। एयरटेल के प्लान में ग्राहकों को फ्री अनलिमिटेड वॉइस कॉल मिलेगी। एक साल में आपको 24GB डेटा फ्री मिलेगा। डेटा खत्म होने के बाद आपको डेटा के लिए डेटा प्लान वाले टॉप अप प्लान का रिचार्ज कराना होगा।
एयरटेल के 1,799 रुपये के प्लान में Free Hellotunes, Wynk Music आदि का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ग्राहकों को मिलेगा। इसके अलावा FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। इसमें आपका महीने का खर्च 200 रुपये से भी कम है और रोजाना का खर्च 5 रुपये से भी कम आएगा। 5 रुपये के रोजाना के खर्च में पूरे साल सिम एक्टिव रख सकते हैं। इसका एक बार का रिचार्ज ग्राहकों को महंगा लग सकता है लेकिन फायदों और महीने और रोजाना के खर्च को देखें तो ये अन्य प्लान की तुलना में सस्ता प्लान है।