Airtel यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है। अगर आप एयरटेल ग्राहक हैं तो आपको जल्द झटका लग सकता है। एयरटेल के प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में जल्द बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी लंबे समय से कीमतों को बढ़ाना चाह रही है। मनीकंट्रोल से बात करते हुए एयरटेल के सीईओ सुनील मित्तल ने कहा कि ARPU (Average Revenue Per User) को बढ़ाकर 300 रुपये प्रति महीना करने की जरूरत है। ऐसे में प्रीपेड प्लान्स की कीमतें बढ़ने की आशंका यूजर्स कर रहे हैं।
