एयरटेल का धमाकेदार ऑफर! सिर्फ 195 रुपये में फ्लाइट में उठाएं कॉल, SMS और इंटरनेट का मजा

Airtel: अब एयरटेल के ग्राहक फ्लाइट के अंदर भी कॉल, SMS और इंटरनेट डेटा का मजा उठा सकते हैं। टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने 22 फरवरी को ग्राहकों के लिए इन-फ्लाइट रोमिंग प्लान पेश किया। ये प्लान ग्राहकों के लिए सिर्फ 195 रुपये से शुरू है। अब ग्राहक फ्लाइट के दौरान भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे

अपडेटेड Feb 22, 2024 पर 1:32 PM
Story continues below Advertisement
एयरटेल के ग्राहक फ्लाइट के अंदर भी कॉल, SMS और इंटरनेट डेटा का मजा उठा सकते हैं।

Airtel: अब एयरटेल के ग्राहक फ्लाइट के अंदर भी कॉल, SMS और इंटरनेट डेटा का मजा उठा सकते हैं। टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने 22 फरवरी को ग्राहकों के लिए इन-फ्लाइट रोमिंग प्लान पेश किया। ये प्लान ग्राहकों के लिए सिर्फ 195 रुपये से शुरू है। अब ग्राहक फ्लाइट के दौरान भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। कंपनी के मुताबिक ग्राहक अब हाई-स्पीड इंटरनेट ब्राउजिंग का आनंद ले सकते हैं, अपने प्रियजनों से बात कर सकते हैं और जमीन से हजारों फीट ऊपर कई अन्य काम जैसै मूवी देखने, गाने सुनने का मजा ले सकते हैं।

इन फ्लाइट सर्विस का फायदा उठाने के लिए ग्राहक 2,997 रुपये प्रीपेड और 3,999 रुपये से अधिक के पोस्टपेड प्लान ले सकते हैं जिससे वह रोमिंग पैक सब्सक्रिप्शन का फायदा उठा सकते हैं। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में एयरटेल ने कहा कि बिना किसी अतिरिक्त लागत के इन-फ्लाइट रोमिंग का मजा ले सकते हैं। एयरटेल ने कहा कि ऑन-बोर्ड यात्रा अनुभव को पहले से बेहतर बनाने के लिए वॉयस, डेटा और SMS सर्विस समेत सभी इन-फ्लाइट सर्विस ऑफर की जा रही है।

Airtel के इन-फ्लाइट प्लान


पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों ग्राहकों को 250 एमबी डेटा, 100 मिनट आउटगोइंग कॉल, 24 घंटे की वैलिडिटी के साथ 100 आउटगोइंग SMS के लिए 195 रुपये का पेमेंट करना होगा।

295 रुपये में एयरटेल के ग्राहकों को 500 एमबी डेटा, 100 मिनट की आउटगोइंग कॉल, 24 घंटे की वैलिडिटी के साथ 100 आउटगोइंग SMS मिलेंगे।

595 रुपये में एयरटेल के ग्राहकों को 24 घंटे की वैलिडिटी के साथ 1 जीबी डेटा, 100 मिनट की आउटगोइंग कॉल, 100 आउटगोइंग SMS मिलेंगे।

भारती एयरटेल के डायरेक्टर ग्राहक अनुभव और मार्केटिंग अमित त्रिपाठी ने कहा कि एयरटेल देश भर में ग्राहकों को बिना किसी रूकावट के मोबाइल कनेक्टिविटी देने में सबसे आगे है। आज हम अपने इन-फ्लाइट रोमिंग पैक के माध्यम से उड़ान में वही सर्विस लाने के लिए रोमांचित हैं जो ग्राहकों को हाई स्पीड इंटरनेट और वॉइस कॉलिंग का आनंद लेने की अनुमति देगा जो उन्हें उड़ान के दौरान अपने प्रियजनों के साथ जुड़े रहने में मदद करेगा।

अपनी यात्रा के दौरान ग्राहकों को सहायता देने के लिए एयरटेल के पास 24X7-संपर्क केंद्र है। इसके अलावा कंपनी के पास एक व्हाट्सएप नंबर ̶ 99100-99100 ̶ है जहां ग्राहक कॉल कर सकते हैं। नेटवर्क एक्सपर्ट से सहायता ले सकते हैं। ग्राहकों के पास डेटा के इस्तेमाल को मैनेज करने, एक्स्ट्रा मिनट खरीदने, एयरटेल थैंक्स ऐप पर लॉग इन करके बिल की जानकारी लेने जैसे सभी विकल्प मिलेंगे।

पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट स्कीम, हर साल मिलेंगे 2,46,000 रुपये, अकाउंट में आएगा पैसा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।