Airtel one Year Plan: पिछले कुछ समय में टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान काफी महंगे कर दिए हैं। सही डेटा प्लान नहीं चुन पाने की वजह से हर महीने आपका खर्च ज्यादा रह सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप सही प्लान चुनें ताकि कम पैसों में ज्यादा से ज्यादा सर्विस मिल सके। एयरटेल (Airtel) का मिनिमम मंथली प्लान 150 रुपए का है। यानि एक साल में आपको बस 1799 रुपए खर्च करना होगा। इसमें पूरे साल आपकी सिम एक्टिव रहेगी। इसके साथ ही मुफ्त इंटरनेट डेटा और SMS के बेनेफिट भी ग्राहकों को मिलेंगे। एयरटेल का ये सालाना प्लान आपकी जेब को भी फायदा पहुंचाएगा।
