Airtel Plan: 150 रुपये मंथली खर्च में 12 महीने करें बातें, डेटा-SMS मिलेगा मुफ्त, एयरटेल का दमदार प्लान

Airtel Plan: ज्यादातर यूजर्स अपने लिए ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें बस एक बार रिचार्ज कराएं और पूरे साल की छुट्टी हो जाए। इसमें एक बार रिचार्ज कराने का भी खर्च कम आए। यहां आपको ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको एक बार रिचार्ज कराना होगा और आपका सिम पूरे साल एक्टिव रहेगा

अपडेटेड Feb 27, 2024 पर 4:48 PM
Story continues below Advertisement
Airtel का 1,799 रुपये का सालाना प्लान है।

Airtel Plan: ज्यादातर यूजर्स अपने लिए ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें बस एक बार रिचार्ज कराएं और पूरे साल की छुट्टी हो जाए। इसमें एक बार रिचार्ज कराने का भी खर्च कम आए। यहां आपको ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको एक बार रिचार्ज कराना होगा और आपका सिम पूरे साल एक्टिव रहेगा। यहां आपको एयरटेल के 1799 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे जिसमें पूरे एक साल की वैलिडिटी मिलती है। एक महीने का खर्च भी सिर्फ 150 रुपये आता है। ये आपके रेगुलर प्लान से भी आपको सस्ता पड़ेगा।

एयरटेल का 1799 रुपये का प्लान

Airtel का 1,799 रुपये का सालाना प्लान है। इसमें ग्राहकों को 365 दिनों रुपये की वैलिडिटी मिलती है। आप 12 महीने तक जितनी मर्जी बातें कर सकते हैं। इस प्लान में आपको हर महीने 2GB डेटा मिलेगा यानी पूरे साल 24जीबी डेटा मिलेगा। हाई स्पीड डेटा की रोजाना की लिमिट खत्म होने के बाद मोबाइल डेटा 64kbps की स्पीड पर आ जाएगा। एयरटेल के सालाना प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। साथ ही पूरे साल 3600 SMS फ्री मिलेंगे। एयरटेल के प्लान में एक्सस्ट्रीम ऐप प्रीमियम, फ्री हेलो ट्यून, अनलिमिटेड डाउनलोड के साथ विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन मिलेगा।


एयरटेल के सालाना प्लान का हर महीने का खर्च

एयरटेल के सालाना 1,799 रुपये प्लान का मंथली खर्च देखें तो करीबन 150 रुपये आता है। 150 रुपये के मंथली खर्च में एयरटेल के ग्राहकों को जितनी मर्जी बातें करने का मौका मिलेगा। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल, फ्री SMS जैसी सर्विस मिलेगी। ग्राहक पूरे अपने परिवार और दोस्तों के साथ फ्री बातें कर पाएंगे। ये प्लान एक बार रिचार्ज कराने पर जेब पर भारी पड़ता है लेकिन अगर आप इसकी एक महीने का खर्च देंखें तो वो सिर्फ 150 रुपये है। अगर देखा जाए तो लोग 150 रुपये का रिचार्ज हर महीने कराते हैं, ये प्लान उससे बेहतर फायदे दे रहा है।

31 मार्च तक अपने PPF, NPS और सुकन्या योजना में इतना पैसा जरूर कर दें जमा, वरना अकाउंट हो जाएगा फ्रीज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।