Airtel one Year Plan of rupees 1799: एयरटेल यूजर्स अपने लिए सस्ता सालाना प्लान तलाश रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है। अगर आपको भी सालाना प्लान चुनने में परेशानी हो रही है तो यहां आपको एयरटेल के 1,799 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें पूरे साल वैलिडिटी मिलती है। अगर इसके एक महीने की कॉस्ट को देखा जाए तो वह सिर्फ 150 रुपये आती है। 150 रुपये की मंथली कॉस्ट में आपकी सिम पूरे साल एक्टिव रहेगी। इसके साथ ही मुफ्त इंटरनेट डेटा और SMS का फायदा भी मिलेगा।
