Airtel plan with 35 Days Validity: एयरटेल हाल में 35 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान लेकर आया है। अभी तक एयरटेल के ज्यदातर प्लान 24 से 28 दिनों की वैलिडिटी के थे लेकिन बढ़ते कंपिटिशन को देखते हुए एयरटेल नया प्लान लेकर आया है। कंपनी के मुताबिक एयरटेल 35 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान लाने वाली पहली कंपनी बन गई है। आइए जानते हैं एयरटेल के इस खास प्लान में ग्राहकों को क्या फायदे मिल रहे हैं।
