Airtel: एयरटेल साल 2023 में महंगे करेगी सभी प्लान, सुनील मित्तल ने कही ये बात

Airtel: भारती एयरटेल के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने 2023 में सभी प्लान्स में मोबाइल फोन कॉल और डेटा दरों में बढ़ोतरी की प्लानिंग को कंफर्म किया है। टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने पिछले महीने अपने न्यूनतम रिचार्ज प्लान को महंगा कर दिया था। एयरटेल ने 28 दिन के प्लान के दाम बढ़ाए थे

अपडेटेड Mar 01, 2023 पर 8:21 PM
सुनील मित्तल ने कहा कि टेलीकॉम बिजनेस में कैपिटल पर रिटर्न बहुत कम है और इस साल टैरिफ बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Airtel: एयरटेल इस साल अपने सभी प्लान महंगे कर सकता है। दरअसल, भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने 2023 में सभी प्लान्स में मोबाइल फोन कॉल और डेटा दरों में बढ़ोतरी की प्लानिंग को कंफर्म किया है। टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने पिछले महीने अपने न्यूनतम रिचार्ज प्लान को महंगा कर दिया था। एयरटेल ने 28 दिन के प्लान के दाम बढ़ाए थे। एयरटेल ने 8 सर्किल में दाम बढ़ाकर 155 रुपये कर दिये थे।

बढ़ेंगे प्लान्स के दाम

कंपनी की बैलेंस शीट ठीक होने पर टैरिफ बढ़ोतरी की जरूरत के सवाल पर मित्तल ने कहा कि टेलीकॉम बिजनेस में कैपिटल पर रिटर्न बहुत कम है और इस साल टैरिफ बढ़ोतरी की उम्मीद है। मित्तल ने सोमवार को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में कहा कि टैरिफ में बढ़ोतरी हर जगह देखने को मिलेगी।


प्लान्स के रेट में थोड़ी बढ़ोतरी की जरूरत

उन्होंने कहा कि कंपनी ने काफी कैपिटल लगाई है जिससे बैलेंस शीट मजबूत हुई है लेकिन इंडस्ट्री में कैपिटल का रिटर्न काफी कम है। मित्तल ने कहा कि इसे बदलने की जरूरत है। हम प्लान में थोड़ी बढ़ोतरी की बात कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वह इस साल तक होगी। नीचे के लेवल पर प्लान्स की बढ़ोतरी पर असर पड़ेगा, इस सवाल के जवाब में मित्तल ने कहा कि लोग अन्य चीजों पर जो खर्च कर रहे हैं, उसकी तुलना में यह बढ़ोतरी कम है।

कंपनी ने बंद किया 99 रुपये का प्लान

उन्होंने कहा कि प्लान्स के रेट नहीं बढ़े हैं लेकिन वेतन बढ़ गया है, किराए बढ़ गए हैं। इसकी कोई शिकायत नहीं कर रहा है। लोग लगभग बिना पेमेंट किये 30GB इस्तेमाल कर रहे हैं। भारती एयरटेल ने हाल में 99 रुपये के अपने न्यूनतम रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया। इस प्लान के तहत कंपनी 2.5 पैसे प्रति सेकंड के तहत कॉल और 200 एमबी डेटा ऑफर कर रहा था। एयरटेल का शॉर्ट टर्म में ARPU का 200 रुपये का टारगेट है। वहीं मीडियम से लॉन्ग टर्म में इसका टारगेट 300 रुपये रखा है।

Multibagger Stock: 47 पैसे का शेयर अब 114 रुपये में, इस सरकारी कंपनी ने बनाया करोड़पति, अब भी बंपर कमाई का है मौका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।