Airtel का जबरदस्त प्रीपेड प्लान, 5 रुपये में मिलेगा 1GB डेटा- साथ में ये सारे बेनेफिट्स

Airtel ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कम से कम कीमत में बेस्ट ऑफर्स लेकर आती रहती है

अपडेटेड Aug 05, 2021 पर 12:45 PM
Story continues below Advertisement

टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कम से कम कीमत में बेस्ट ऑफर्स लेकर आती रहती है। आज हम आपको एयरटेल के ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें रोजाना आपको 5 रुपये में 1GB डेटा मिलेगा। यहां हम आपको ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको 5 रुपये में 1GB डेटा के साथ साथ डिज्नी+ हॉटस्टार का भी फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। 

जानें कैसे 1 रुपये में मिलेगा 5GB इतना डेटा

एयरटेल के 448 रुपये के प्रीपेड प्लान में आपको 1 रुपये में 5GB डेटा मिलेगा। ऐसा इसलिए कि इस प्लान में इतने बेनेफिट्स मिल रहे हैं जो आपकी डेटा कॉस्ट को कम कर देंगे। इस प्लान में आपको डिज्नी+ हॉटस्टार VIP का फ्री एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। अगर इस सब्सक्रिप्शन को आप अलग से खरीदते हैं तो आपको 399 रुपये देने होंगे।

Airtel ने बंद किया अपना सबसे सस्ता 49 रुपये का प्रीपेड प्लान, अब कराना होगा इतने का रिचार्ज

मिलेंगे ये फायदे

इसके अलावा रोजाना 100 फ्री SMS मिलेगा। इस प्लान के साथ देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आको रोज 3GB डेटा मिलेगा। यानी आपको महीने में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 84जीबी डेटा मिलेगा। इस हिसाब से देखा जाए तो 1GB डेटा आपको 5.30 रुपये में मिलेगा। इस प्लान में फ्री मूवी, वेब-सीरीज के साथ डिज्नी+ हॉटस्टार VIP का फ्री एक्सेस मिलेगा।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।