Airtel लेकर आया वर्ल्ड कप देखने के लिए जबरदस्त प्लान, 2 दिन तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

Airtel World Cup Plan: देश में क्रिकेट का बुखार सबके दिमाग पर चढ़ने लगा है। यही कारण है कि टेलिकॉम कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए प्लान्स लेकर आ रही है। अभी हाल में जियो नए प्लान लेकर आई है। एयरटेल भी अनलिमिटेड डेटा का प्लान लेकर आई है। वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर ही ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से ये प्लान लेकर आई हैं

अपडेटेड Oct 06, 2023 पर 5:11 PM
भारती एयरटेल के 99 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

Airtel World Cup Plan: देश में क्रिकेट का बुखार सबके दिमाग पर चढ़ने लगा है। यही कारण है कि टेलिकॉम कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए प्लान्स लेकर आ रही है। अभी हाल में जियो नए प्लान लेकर आई है। एयरटेल भी अनलिमिटेड डेटा का प्लान लेकर आई है। वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर ही ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से ये प्लान लेकर आई हैं।

एयरेटल का 99 रुपये का प्लान

भारती एयरटेल के 99 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। ये अनलिमिटेड डेटा 2 दिन के लिए मिलेगा। ये एक तरह से टॉपअप प्लान है। यानी मैच देखने के लिए आप 2 दिन तक जितना मर्जी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी वर्ल्ड कप के दौरान रोजाना की ज्यादा डेटा की जरूरत को पूरा कर सकता है। भारती एयरटेल अब भारत के 3000 से अधिक शहरों और कस्बों में 4जी और 5जी ला चुका है।


Airtel 49 रुपये प्रीपेड प्लान के फायदे

भारती एयरटेल यूजर्स को 49 रुपये का डेटा टॉपअप प्लान दे रहा है। 49 रुपये में एयरटेल 6GB डेटा दे रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ एक दिन की है। इस प्लान से रिचार्ज कराने के बाद यूजर्स को 6 जीबी डाटा मिलता है, तो ये आपकी रोजाना की ज्यादा डेटा की जरूरत को पूरा कर सकता है। इस प्लान में आप एक दिन के मैच को बड़े आराम से देख सकते हैं। आपको जिस दिन वर्ल्ड कप का मैच देखना हो, आप उस दिन इसे रिचार्ज करा सकते हैं।

जियो ने भी हाल में लॉन्च किये ये प्लान

Jio का 328 रुपये का प्लान (Jio rupees 328 Plan)

Jio के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 328 रुपये है।, उपयोगकर्ताओं को 28 दिनों के लिए प्रति दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। साथ ही 3 महीने की डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल मेंबरशीप भी मिलती है। यह प्लान क्रिकेट प्रेमियों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।

Jio का 388 रुपये का प्लान (Jio rupees 328 Plan)

जियो ने वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए 28 दिनों के लिए 388 रुपये का प्लान भी शुरू किया है। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। साथ ही 3 महीने की डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल की मेंबरशीप मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

अमेरिका में मंदी आने का डर नहीं है, चीन की तुलना में भारत का बाजार ज्यादा अच्छा : स्टीफन होफर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।