Akshaya Tritiya 2022: भारत में अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। अगर आपका अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का मन है लेकिन आपका बजट इसकी इजाजत नहीं दे रहा है। अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पेटीएम पर 1 रुपये में भी डिजीटल गोल्ड खरीद सकते हैं। गोल्ड खरीदने के लिए आपको घर से बाहर जाने की भी जरूरत नहीं होगी। आप अपने मोबाइल से भी 1 रुपये में गोल्ड खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं तरीका..
पेटीएम से खरीद सकते हैं 1 रुपये में सोना
अगर आपके पास पेटीएम ऐप नहीं है तो पहले अपने फोन में Paytm ऐप डाउनलोड कर लें। आप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से पेटीएम ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। आप पेटीएम को अपने बैंक अकाउंट से भी लिंक कर सकते हैं। बैंक अकाउंट लिंक करने से शॉपिंग करना आसान हो जाएगा। अगर आप पहले से ही पेटीएम ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसा करने की जरूरत नहीं है।
पेटीएम ऐप के होमपेज पर सर्च बार में Gold सर्च करना होगा। जब आप सर्च करेंगे तो आपको Gold दिखाई देगा। इसके आइकन पर क्लिक करना होगा। अब आप पेटीएम गोल्ड के पेज पर आ जाएंगे। इस पेज पर गोल्ड खरीदने क कीमत आ रही होगी। आप यहां न्यूनतम 1.04 रुपये में सोना खरीद सकते हैं। यहां आप अमाउंट और वजन दोनों तरीकों से गोल्ड खरीद सकते हैं। अगर आप अमाउंट डालेंगे, तो सामने गोल्ड का वजन आ जाएगा। अगर आप वजन लिखते हैं तो उसके आगे अमाउंट आ जाएगा, कि आपको इतना पे करना होगा।
गोल्ड खरीदने के लिए करनी होगी पेमेंट
अब आपको गोल्ड खरीदने के लिए पेमेंट करनी होगी। अगर आपके पास प्रोमो कोड है तो पेमेंट करने से पहले इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको कैशबैक मिल जाएगा। अब आप अपने पेटीएम से लिंक अकाउंट से पेमेंट कर सकते हैं।
1 रुपये में पेटीएम पर खऱीद सकते हैं गोल्ड।