Akshaya Tritiya 2024: शुक्रवार को सोने के गहने खरीदने का ये है शुभ समय, चेक करें हर शहर का मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया को अक्ति या आखा तीज भी कहते हैं। अक्षय तृतीया का त्योहार दो दिन बाद शुक्रवार 10 मई 2024 को पूरे देश में मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर, देव और ज्ञान और कर्म के देवता गणेश जी की पूजा होती है

अपडेटेड May 08, 2024 पर 1:45 PM
Story continues below Advertisement
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन गोल्ड खरीदना, घर खरीदना, गृह प्रवेश, कार लेना शुभ माना जाता है।

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना इस दिन शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन गोल्ड खरीदना, घर खरीदना, गृह प्रवेश, कार लेना अच्छा माना जाता है। कई लोग इस दिन का इंतजार करते हैं। यहां आपको गोल्ड खरीदने का शुभ समय बता रहे हैं।

अक्षय तृतीया पर खरीदें गोल्ड

अक्षय तृतीया को अक्ति या अखा तीज भी कहते हैं। अक्षय तृतीया का त्योहार दो दिन बाद शुक्रवार 10 मई 2024 को पूरे देश में मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर, देव और ज्ञान और कर्म के देवता गणेश जी की पूजा होती है। ज्यादातर लोग अक्षय तृतीया के दिन गोल्ड के कॉइन और गहने खरीदना शुभ मानते हैं। वह सोना भी शुभ मुहूर्त देखकर लेते हैं।


ये हैं अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदने का शुभ समय

अक्षय तृतीया - शुक्रवार 10 मई 2024

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त - सुबह 5:33 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक।

अक्षय तृतीया पूजा का पीरियड - यह कुल 6 घंटे 44 मिनट तक रहेगी।

2024 में इस दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा, चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा।

शहरों में अक्षय तृतीया 2024 पर कार लेने का शुभ मुहूर्त

दिल्ली- सुबह 05:33 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक

पुणे- सुबह 06:03 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक

चेन्नई- सुबह 05:45 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक

जयपुर- सुबह 05:42 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक

हैदराबाद- सुबह 05:46 बजे से दोपहर 12:13 बजे तक

गुरुग्राम- सुबह 05:34 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 05:31 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक

कोलकाता- सुबह 04:59 बजे से 11:33 बजे तक

मुंबई- सुबह 06:06 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक

बेंगलुरु- सुबह 05:56 बजे से दोपहर 12:16 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 06:01 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक

नोएडा- सुबह 05:33 बजे से दोपहर 12:17 बजे

Akshaya Tritiya 2024: कार की चाबी लेने का ये है सबसे बेस्ट टाइम, मिस न करें शुभ मुहूर्त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।