Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया के दिन कीमती सामान या गोल्ड खरीदना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से समृद्धि और सौभाग्य आता है। ग्राहक निवेश के रूप में सोना और ज्वैलरी खरीदने के लिए दुकानों पर जाते हैं। अक्षय तृतीया के दिन की शुभता और आशीर्वाद ही सोने, हीरे और चांदी में निवेश करने का सही समय बनाता है। अक्षय तृतीया शनिवार 22 अप्रैल 2023 को मनाई जाएगी।
