इस ऑटो स्टॉक में आयेगा 60 रुपये का उछाल, डीलर्स ने ऑटो और एफएमसीजी शेयर में कराई खरीदारी

DABUR पर यतिन मोता ने कहा कि आज डीलिंग रूम्स में इस एफएमसीजी शेयर में डीलर्स ने खरीदारी करने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक FIIs की शेयर में बिकवाली समाप्त हो गई है। डीलर्स की इस स्टॉक में आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स ने इस पर 535-545 रुपये के लक्ष्य दिखने की उम्मीद जताई है

अपडेटेड Apr 13, 2023 पर 11:19 PM
TVS MOTOR पर दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इस शेयर में 50-60 रुपये तक उछाल आ सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    शेयर बाजार में आज IT सेक्टर का सेंटिमेंट बिगड़ा हुआ नजर आया। आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी TCS के चौथी तिमाही नतीजे से अनुमान से खराब रहने की वजह से सेंटिमेंट बिगड़ गया। TCS करीब 2% टूटा। HCL टेक, टेक महिंद्रा, LTI माइंडट्री में डेढ़ से तीन परसेंट की गिरावट नजर आई। नतीजों से पहले इंफोसिस भी करीब 3% फिसल गया। AU SMALL FINANCE BANK का शेयर आज 16% से ज्यादा उछल गया। बैंक के 78 लाख शेयरों में कई बड़े सौदे हुए। आज डीलिंग रूम्स डाबर और टीवीएस मोटर्स ऐसे स्टॉक्स रहे जिसमें सबसे ज्यादा हलचल रही। डाबर और टीवीएस मोटर्स में डीलर्स ने खरीदारी करवाई।

    DABUR

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज इस एफएमसीजी शेयर में डीलर्स ने खरीदारी करने की सलाह दी है। डीलर्स ने कहा कि FIIs की शेयर में बिकवाली खत्म हो गई है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। उन्होंने इस पर लक्ष्य के रूप में 535-545 रुपये के स्तर आने की उम्मीद जताई है। F&O में नई खरीदारी हुई है। ओपन इंटरेस्ट 8% बढ़ा है।

    सिर्फ 3 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 16% रिटर्न, आज तीनों खिलाडियों ने इन 5 स्टॉक्स पर लगाया दांव


    TVS MOTOR

    यतिन ने आगे कहा कि दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने टीवीएस मोटर्स पर खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने कहा कि इस शेयर में घरेलू फंड्स ने खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर शॉर्ट टर्म में 50-60 रुपये तक चढ़ सकता है। शेयर में नई खरीदारी होती हुई दिखाई दी है। इसमें अप्रैल सीरीज में OI 5% बढ़ा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।