अक्षय तृतीया से पहले रिकॉर्ड हाई पर सोना! लेकिन चांदी देगी ज्यादा फायदा, निवेश का बेस्ट टाइम, जानिये कारण

Akshaya Tritiya Gold Rate: अक्षय तृतीया पर इस बार सोने के दाम तो आसमान छू रहे हैं, लेकिन सिर्फ सोने पर ही फोकस करना सही नहीं होगा। चांदी की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। टाटा म्यूचुअल फंड की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सोने और चांदी के दामों के बीच जो फर्क होता है

अपडेटेड Apr 17, 2025 पर 6:29 PM
Akshaya Tritiya Gold Rate: अक्षय तृतीया पर इस बार सोने के दाम तो आसमान छू रहे हैं, लेकिन सिर्फ सोने पर ही ध्यान देना सही नहीं होगा।

Akshaya Tritiya Gold Rate: अक्षय तृतीया पर इस बार सोने के दाम तो आसमान छू रहे हैं, लेकिन सिर्फ सोने पर ही फोकस करना सही नहीं होगा। चांदी की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। टाटा म्यूचुअल फंड की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सोने और चांदी के दामों के बीच जो फर्क होता है, यानी गोल्ड-सिल्वर रेशो, वो अब 100 के करीब पहुंच गया है। ये पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा है। मतलब साफ है कि चांदी अभी सस्ती चल रही है। इस बार सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी भी आपके लिए फायदे का सौदा बन सकती है। बस सही बैलेंस बनाकर निवेश करने की जरूरत है।

गोल्ड-सिल्वर रेशो क्या होता है?

इस रेशो का मतलब होता है कि एक ग्राम या औंस सोना खरीदने के लिए आपको कितनी चांदी खरीदनी पड़ेगी। पहले ये रेशियो 60 से 70 के बीच रहता था, लेकिन अब 100 के आसपास पहुंच चुका है। इसका मतलब ये है कि सोना बहुत महंगा हो गया है और चांदी उसके मुकाबले में किफायती है।


सोने की बढ़ती कीमतों की वजह

रिपोर्ट में बताया गया है कि महंगाई का डर, विदेशी तनाव, कमजोर डॉलर और दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों की सोने की खरीदारी की वजह से सोने की डिमांड लगातार बढ़ रही है। लोग गोल्ड ETF में भी जमकर निवेश कर रहे हैं।

चांदी क्यों पीछे रह गई?

चांदी का इस्तेमाल इंडस्ट्री में ज्यादा होता है, जैसे मोबाइल, कंप्यूटर और सोलर पैनल जैसी चीजों में चांदी का इस्तेमाल होता है। दुनिया की अर्थव्यवस्था में सुस्ती की वजह से चांदी की डिमांड उतनी नहीं बढ़ पाई, जितनी सोने की।

निवेश का सही मौका

अगर आप अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये समझदारी होगी कि चांदी को भी ज़रूर ध्यान में रखें। टाटा म्यूचुअल फंड की मानें तो लॉन्ग टर्म यानी लंबे समय के लिए चांदी में अभी अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

Gold Price Outlook: रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना, यहां से तेजी बरकरार रहेगी या अब आएगी मंदी?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।