इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के अंडरग्रैजुएट (यूजी) प्रोग्राम के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें एडमिशन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) के जरिए होगा। इस परीक्षा का क्लियर करने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, जो 26 जुलाई तक खुला रहेगा। सीयूईटी यूजी में बैठने और इस एग्जाम को क्लियर करने वाले छात्र ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन यूनिवर्सिटी के समर्थ पोर्टल के जरिए होगा।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक ईयर 2025-26 के लिए ग्रैजुएशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। CUET UG पास करने वाले छात्र अब alldunivcuet.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 जुलाई, 2025 है। पहले, रजिस्ट्रेशन 30 जून से शुरू होने वाला था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया।
दो स्टेज में होगी एडमिशन प्रोसेस
CUET UG पास कर चुके छात्रों के लिए एडमिशन प्रोसेस दो स्टेज में किया जा रहा है। पहला चरण प्रोफाइल बनाले और एलिजिबिलिटी वेरिफिशन के लिए, और दूसरा कोर्स सलेक्शन और फीस पेमेंट के लिए है।
CUET UG 2025 पास करने वाले कर सकते हैं अप्लाई
CUET UG 2025 में उपस्थित और उत्तीर्ण हुए छात्र ही इस प्रोसेस में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। स्टूडेंट पहले यूनिवर्सिटी की एलिजिबिलिटी जरूरतों को समझने के बाद ही अप्लाई करें।
300 रुपये - सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस
150 रुपये - एससी, एसटी, दिव्यांग
अप्लाई किए कोर्स/प्रोग्राम के लिए अलग से फीस देनी होगी।
इन आसान स्टेप में कराएं रजिस्ट्रेशन
यूनिवर्सिटी काउंसलिंग राउंड के लिए सिर्फ उन कैंडिडेट को शॉर्ट लिस्ट करेगा, जिनकी फीस जमा है और अपने कोर्स चुन चुके हैं। इन प्रोग्राम में एलिजिबिलिटी और सीट अवेलेबिलिटी के आधार पर एडमिशन मिलेगा।