ICICI बैंक और Amazon Pay ने मिलकर अभी तक 20 लाख क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं। ये कार्ड 2018 में लॉन्च किये गये थे। बैंक के मुताबिक इन कार्ड के फायदों के कारण ही ये इतनी जल्दी 20 लाख का आंकड़ा पार कर पाए। बैंक के मुताबिक इस कार्ड पर मिलने वाले फायदों के कारण ही इस कार्ड की बिक्री अधिक हुई है।
एमेजॉन इंडिया के पंजीकृत चाहे वे आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक नहीं हैं, देश में कहीं से भी कार्ड के लिए डिजिटल रूप से आवेदन कर सकते हैं। यह भारत में पहला क्रेडिट कार्ड है जिसने जून 2020 में ग्राहकों के लिए वीडियो केवाईसी की सुविधा पेश की थी.
ICICI बैंक और Amazon Pay के क्रेडिट कार्ड के फीचर्स
- बिना किसी ज्वाइनिंग या वार्षिक शुल्क के आजीवन निशुल्क क्रेडिट कार्ड ICICI बैंक और Amazon Pay मिलकर ऑफर कर रहे हैं।
- क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर असीमित रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे।
- Amazon डिजिटल कैटेगरी में खर्च करने पर 2 फीसदी का रिवार्ड प्वाइंट देता है जो बिल पेमेंट, रिचार्ज आदि पर मिलेगा।
- स्विगी, बुक माई शो पर यात्रा करने पर 2 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।
क्रेडिट कार्ड की बिलिंग साईकिल की तारीख के बाद एमेजॉन पे बैलेंस में रिवार्ड प्वाइंट क्रेडिट कर दिये जाते हैं। ये क्रेडिट प्वाइंट 16 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट खरीदने में इस्तेमाल कर सकते हैं।