दूध के दाम में नहीं होगा कोई बदलाव, 4 रुपए सस्ता होने के दावों पर जानें सच

सरकार ने हाल में ही करीब 400 सामानों पर जीएसटी घटाया है। इसमें पैक्ड मिल्क पर जीएसटी 5% से घटाकर 0% कर दिया। हालांकि, इसके बाद ज्यादातर ग्राहक ये मानने लगे कि 22 सितंबर से दूध की कीमतें जीएसटी जीरो होने से कम हो जाएंगे

अपडेटेड Sep 11, 2025 पर 7:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सरकार ने हाल में ही करीब 400 सामानों पर जीएसटी घटाया है

सरकार ने हाल में ही करीब 400 सामानों पर जीएसटी घटाया है। इसमें पैक्ड मिल्क पर जीएसटी 5% से घटाकर 0% कर दिया। हालांकि, इसके बाद ज्यादातर ग्राहक ये मानने लगे कि 22 सितंबर से दूध की कीमतें जीएसटी जीरो होने से कम हो जाएंगे। बाद में खबरें आने लगीं कि 22 सितंबर से दूध के दाम घट जाएंगे और बड़ी कंपनियां दूध 4 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता कर सकती हैं। लेकिन अब ने इन दावों को खारिज कर दिया है। कंपनी का कहना है कि फ्रेश पाउच मिल्क पर GST पहले से ही 0% है, इसलिए उसके दाम नहीं घटेंगे।

अब ये जानकारी आ रही कि सरकार ने सिर्फ UHT मिल्क (Ultra-High Temperature milk) पर जीएसटी 5% से घटाकर 0% किया है। यानी 22 सितंबर से केवल UHT मिल्क ही सस्ता होगा, पाउच वाला दूध सस्ता नहीं होगा।

UHT दूध क्या होता है?


UHT यानी Ultra-High Temperature दूध। इसे 135°C तक कुछ सेकंड के लिए गर्म किया जाता है ताकि सारे हानिकारक जीवाणु खत्म हो जाएं। इसके बाद इसे टेट्रा पैक जैसे एयरटाइट पैकेज में भरा जाता है। इस वजह से यह दूध कई महीनों तक बिना फ्रिज में रखे सुरक्षित रहता है।

 

Gold loan: ये 10 बैंक दे रहे सबसे सस्ता गोल्ड लोन, जानिए ₹1 लाख के लोन पर कितनी बनेगी EMI

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।