Amul Price Hike: अमूल ने घी और मक्खन के दाम बढ़ाए, जानिए क्या है नई कीमत

Amul Price Hike: अमूल ने घी और मक्खन के दाम बढ़ाकर ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। एक लीटर घी खरीदने के लिए अब ₹680 खर्च करने होंगे। मक्खन भी महंगा हुआ है। जानिए नई कीमतें।

अपडेटेड Nov 04, 2026 पर 10:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमूल के 500 ग्राम टेबल बटर पैक की कीमत अब ₹325 हो गई है।

Amul Price Hike: दिग्गज डेयरी ब्रांड अमूल ने घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने घी की कीमत ₹50 प्रति लीटर बढ़ाई है। वहीं, 500 ग्राम वाले मक्खन के पैक पर ₹15 की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें 2 नवंबर से लागू हो गई हैं।

अमूल ब्रांड के उत्पाद बेचने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) ने यह फैसला लिया है। कंपनी का कहना है कि दूध उत्पादन की लागत बढ़ गई है। इसी वजह से घी और मक्खन के दाम बढ़ाने पड़े हैं।

GCMMF ने बताया कि अमूल टेबल बटर, अमूल घी और अमूल काउ घी की कीमतों में बदलाव किया गया है। अमूल 36 लाख किसानों के स्वामित्व वाली सहकारी संस्था है।


अब कितने में मिलेगा अमूल घी और मक्खन?

अमूल के 500 ग्राम टेबल बटर पैक की कीमत अब ₹325 हो गई है। पहले यह ₹310 में मिलता था। यानी इसकी कीमत ₹15 बढ़ गई है।

वहीं, अमूल घी के एक लीटर पाउच के लिए अब ₹680 खर्च करने होंगे। पहले इसकी कीमत ₹630 थी। अमूल काउ घी का एक लीटर पाउच भी महंगा हो गया है। इसकी कीमत ₹695 से बढ़ाकर ₹735 कर दी गई है।

₹73,450 करोड़ पहुंचा GCMMF का टर्नओवर

GCMMF देश की बड़ी डेयरी कंपनियों में शामिल है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का टर्नओवर 11.4% बढ़कर ₹73,450 करोड़ हो गया। एक साल पहले यह ₹65,911 करोड़ था।

वहीं, पिछले वित्त वर्ष में अमूल ब्रांड का कुल टर्नओवर ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंच गया। हालांकि, GCMMF के रेवेन्यू में 18 जिला सहकारी समितियों का कारोबार शामिल नहीं है।

Reliance Jio ₹15 Plan: जियो का सबसे सस्ता धमाका! सिर्फ 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।