Generic Aadhaar: जब अर्जुन देशपांडे 16 साल के थे तो उन्होंने एक ऐसी कंपनी की नींव रखी थी जो बाजार से भी सस्ते दामों में दवाइयां उपलब्ध करवाती थी। 21 साल की उम्र में अर्जुन देशपांडे Generic Aadhaar के CEO हैं। उनकी ये कंपनी लोगों को जेनेरिक दवाइयां 80-90 परसेंट डिस्काउंट पर देती है। मुंबई बेस्ड ये स्टार्टअप की वैल्यू अब 500 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। कंपनी को अब रतन टाटा का भी साथ मिल गया है।
