Asam Government Updated Holiday List 2025: असम सरकार ने 2025 के लिए सरकारी छुट्टियों की रिवाइज लिस्ट जारी की है। रिवाइज लिस्ट में आठ महत्वपूर्ण छुट्टियों में बदलाव किया गया है। यह नई लिस्ट सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने जारी की गई। इस लिस्ट में कुल 36 सरकारी छुट्टियां शामिल हैं और सात नई रिजर्व्ड छुट्टियों को जोड़ा गया है।
छुट्टियों की लिस्टिंग में किया ये बदलाव
सरकार ने 2025 की छुट्टियों में अली-ऐ-लिगांग उत्सव को सरकारी छुट्टी के रूप में 11 जिलों में शामिल किया है। इसके अलावा मई दिवस (1 मई), गांधी जयंती (2 अक्टूबर) और मोराक राजा स्वर्गदेव सर्वानंद दिवस (24 मई) को खास तौर पर लिस्ट में शामिल किया गया है। अन्य बदलावों में हरि देव तिथि (26 मई), श्री भुवनेश्वर साधु ठाकुर अभिर्भाव तिथि (23 अक्टूबर), कुली चावांग कुट (1 नवंबर), वांगला उत्सव (7 नवंबर) और बू राघव मोरान दिवस (10 नवंबर) शामिल हैं। इन बदलावों का उद्देश्य प्रशासनिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के बीचे बैलेंस बनाए रखना है। इससे सरकारी विभाग और पब्लिक ऑफिस कर्मचारी अपनी योजनाओं को सही तरीके से बना सकेंगे।
2025 के असम की पब्लिक हॉलिडे
असम में 2025 के लिए घोषित मुख्य छुट्टियों में माघ बिहू 14 जनवरी, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, होली 14 मार्च, ईद-उल-फितर 31 मार्च, बोहाग बिहू 14-16 अप्रैल और स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शामिल हैं। विजयदशमी 2 अक्टूबर, दीवाली 20 अक्टूबर और क्रिसमस 25 दिसंबर भी लिस्ट में हैं। नीचे असम की पब्लिक हॉलिडे की लिस्ट दी गई है।
14 जनवरी: माघ बिहू (मंगलवार)
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (रविवार)
2 अक्टूबर: गांधी जयंती और विजयदशमी (गुरुवार)
20 अक्टूबर: दीवाली (सोमवार)
25 दिसंबर: क्रिसमस (गुरुवार)
इन पर लागू होगी छुट्टियों की अपडेटेड लिस्ट
सरकार के घोषित किये बदलाव पब्लिक ऑफिस, स्कूलों और सरकारी कार्यालयों पर लागू होगा। अली-ऐ-लिगांग जैसे सांस्कृतिक उत्सवों को छुट्टियों में शामिल करने से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा। असम सरकार ने जनता से अनुरोध किया है कि वे छुट्टियों की ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से सरकारी नोटिफिकेशन की जांच करें।