Get App

अटल पेंशन स्कीम में करें निवेश, जानिए इसके फायदे और कहां करना होगा निवेश

Atal Pension Yojna: अटल पेंशन योजना (APY) 2015 में भारत सरकार ने शुरू की थी। ये पेंशन योजना सरकार भारतीय नागरिकों को उनकी वृद्धावस्था में आय का एक सोर्स देने के लिए चला रही है। ये पेंशन योजना खासकर उन लोगों के लिए चलाई जा रह है जो असंगठित सेक्टर में काम कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2023 पर 11:06 AM
अटल पेंशन स्कीम में करें निवेश, जानिए इसके फायदे और कहां करना होगा निवेश
अटल पेंशन योजना (APY) 2015 में भारत सरकार ने शुरू की थी।

Atal Pension Yojna: अटल पेंशन योजना (APY) 2015 में भारत सरकार ने शुरू की थी। ये पेंशन योजना सरकार भारतीय नागरिकों को उनकी वृद्धावस्था में आय का एक सोर्स देने के लिए चला रही है। ये पेंशन योजना खासकर उन लोगों के लिए चलाई जा रह है जो असंगठित सेक्टर में काम कर रहे हैं। अटल पेंशन योजना के तहत ग्राहक अपनी सुविधा के आधार पर मासिक, तिमाही या सालाना के आधार पर एक तय पैसा निवेश करता है। इसके बाद अंशदान को पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) इस पैसे को निवेश करता है। ये पैसा रिटायरमेंट के बाद ग्राहकों पेंशन के तौर पर दिया जाता है।

ये लोग उठा सकते हैं फायदा

यह योजना 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच के सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है। 01 अक्टूबर 2022 से कोई भी नागरिक जो टैक्सपेयर्स है या रह चुका है, वह APY में शामिल होने के लिए पात्र नहीं है। यानी, वह इस योजना में निवेश नहीं कर सकते। अटल पेंशन योजना के तहत 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये हर महीने मिलती है। ग्राहक की मृत्यु की स्थिति में पेंशन का पैसा नॉमिनी को मिल जाएगी।

क्यों पड़ती है पेंशन की जरूरत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें