Sarkari Yojana: अटल पेंशन योजना (APY) से अब करोड़ों लोग जुड़ चुके हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया कि 31 अक्टूबर 2025 तक कुल 8.34 करोड़ लोग इस योजना में पैसा निवेश कर चुके हैं। खास बात यह है कि इनमें से 4.04 करोड़ महिलाएं हैं, यानी कुल सब्सक्राइबर्स का लगभग 48% हिस्सा महिलाएं बनाती हैं।
