सिर्फ 7 रुपये रोजाना जमा करके जिंदगीभर मिलेगी 60,000 रुपये पेंशन, ये है सरकारी योजना की डिटेल्स

Atal Pension Yojna: आप 18 साल की उम्र से हर महीने 210 रुपये का निवेश करते हैं, तो 60 साल की उम्र के बाद आपको जीवनभर हर महीने 5,000 रुपये और सालाना 60,000 रुपये की पेंशन मिल सकती है। अगर आप 210 रुपये के रोजाना के खर्च को देखें तो ये सिर्फ 7 रुपये आता है।

अपडेटेड Aug 18, 2024 पर 7:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Atal Pension Yojna: क्या आप भी कम निवेश वाले पेंशन योजना तलाश रहे हैं।

Atal Pension Yojna: क्या आप भी कम निवेश वाले पेंशन योजना तलाश रहे हैं। अटल पेंशन योजना (APY) सरकार द्वारा असंगठित सेक्टर के कर्मचारियों के लिए शुरू की गई एक पेंशन योजना है। जो रिटायरमेंट के बाद उनकी आय की सुरक्षा तय करते हैं। इस योजना के तहत यदि आप 18 साल की उम्र से हर महीने 210 रुपये का निवेश करते हैं, तो 60 साल की उम्र के बाद आपको जीवनभर हर महीने 5,000 रुपये और सालाना 60,000 रुपये की पेंशन मिल सकती है। अगर आप 210 रुपये के रोजाना के खर्च को देखें तो ये सिर्फ 7 रुपये आता है। इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के लोगों को रिटायरमेंट के बाद आय के स्रोत की सुरक्षा प्रदान करना है।

सालाना मिलेगी 60,000 रुपये पेंशन

APY के तहत, आप 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये प्रति माह तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं, और आपकी पेंशन की राशि आपके द्वारा किए गए निवेश पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, यदि आप 1,000 रुपये की मासिक पेंशन चाहते हैं और 18 साल की उम्र से निवेश शुरू करते हैं, तो आपको केवल 42 रुपये प्रति माह का योगदान करना होगा। इसी तरह 5,000 रुपये की मासिक पेंशन के लिए 18 साल की उम्र में 210 रुपये प्रति माह का निवेश करना होगा। यानी आपको सालाना 60,000 रुपये पेंशन मिलेगी। इस योजना में जितनी जल्दी जुड़ेंगे, उतना ही अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


ये है नियम

अटल पेंशन योजना के नियमों के अनुसार, यदि आप हर तीन महीने में पेमेंट करना चाहते हैं, तो आपको 626 रुपये और छह महीने में पेमेंट करने पर 1,239 रुपये का योगदान करना होगा। इस योजना में न्यूनतम पेंशन पर सरकार की ओर से गारंटी मिलती है, जिसका मतलब है कि आपका निवेश सुरक्षित है और आपको रेगुलर पेंशन मिलती रहेगी।

कम निवेश में मिलेगी ज्यादा पेंशन

सरकार ने बजट 2015-16 में इस योजना की शुरुआत की थी, ताकि असंगठित क्षेत्र के लोगों को रिटायरमेंट के बाद आय के स्रोत की चिंता से मुक्त किया जा सके। यह योजना उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो कम निवेश के साथ पेंशन योजना में शामिल होना चाहते हैं और अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं।

60,000 रुपये पेंशन पाने के लिए पूरा कैलकुलेशन

एंट्री की उम्र (साल में) कॉन्ट्रीब्यूशन का समय (साल में) मंथली कॉन्ट्रीब्यूशन (रुपये में) इतना होगा कॉन्ट्रीब्यूशन (लाख रुपये में)
18 42 210 8.5
19 41 228 8.5
20 40 248 8.5
21 39 269 8.5
22 38 yrs 292 8.5
23 37 yrs 318 8.5
24 36 yrs 346 8.5
25 35 yrs 376 8.5
26 34 yrs 409 8.5
27 33 yrs 446 8.5
28 32 yrs 485 8.5
29 31 yrs 529 8.5
30 30 yrs 577 8.5
31 29 yrs 630 8.5
32 28 yrs 689 8.5
33 27 yrs 752 8.5
34 26 yrs 824 8.5
35 25 yrs 902 8.5
36 24 yrs 990 8.5
37 23 yrs 1,087 8.5
38 22 yrs 1,196 8.5
39 21 yrs 1,318 8.5

SBI, Pटक सरकार से राहत, लेनदेन रोकने का आदेश 15 दिन के लिए टलाNB को कर्ना

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।