Atal Pension Yojana rule Change: 1 अक्टूबर से अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana – APY) के नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है। अगले महीने से टैक्स जमा करने वाले निवेशक अटल पेंशन योजना में निवेश नहीं कर सकते। सरकार का ये नियम इस योजना में निवेश करने वाले ऐसे निवेशको के लिए बड़ा झटका साबित होने वाला है। अटल पेंशन योजना में निवेशकों को 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये मासिक पेंशन मिलती है। ये पेंशन निवेश करने वाले निवेशक की निवेश पर निर्भर करता है।
वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) के वित्तीय सेवा विभाग (Department of Financial Services) ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि 1 अक्टूबर 2022 से टैक्सपेयर्स अटल पेंशन योजना में शामिल नहीं हो सकते हैं। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 1 अक्टूबर को या उसके बाद स्कीम में शामिल हुए हों और नया नियम लागू होने की तारीख या उससे पहले टैक्स पेयर्स पाए जाते हैं तो तुरंत अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद उस समय तक जमा पेंशन अमाउंट को वापस कर दिया जाएगा। इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो। इसके लिए सरकार समय समय पर इसका रिव्यू भी करेगी।
अटल पेंशन योजना एक सरकारी योजना है और इसे 9 मई 2015 में लॉन्च किया गया था। अटल पेंशन योजना असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई थी। 18 से 40 साल का कोई भी भारतीय नागरिक इसका लाभ ले सकता है। 60 साल के बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। हालांकि इसमें किया गया निवेश आपकी उम्र पर निर्भर करता है। इसमें कम से कम 1,000 रुपये और अधिकतम 5,000 मासिक पेंशन मिल सकती है। सब्सक्राइबर की मौत होने पर नॉमिनी को पेंशन राशि दी जाती है। इस योजना के तहत कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है।