अटल पेंशन योजना में ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई, सरकार ने जारी की नई सर्विस

Atal Pension Yojna: सरकार ने अटल पेंशन योजना (APY) अंसगठित सेक्टर से जुड़े लोगों के बीच सामाजिक सुरक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की है। ताकि, असंगठित सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए बुढ़ापे में इनकम का सोर्स बना रहे

अपडेटेड Feb 08, 2024 पर 3:20 PM
Story continues below Advertisement
सरकार ने अटल पेंशन योजना (APY) अंसगठित सेक्टर से जुड़े लोगों के बीच सामाजिक सुरक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की।

Atal Pension Yojna: सरकार ने अटल पेंशन योजना (APY) अंसगठित सेक्टर से जुड़े लोगों के बीच सामाजिक सुरक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की है। ताकि, असंगठित सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए बुढ़ापे में इनकम का सोर्स बना रहे। पेंशन फंड और रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने अपने मास्टर सर्कूलर जारी किया है। इसमें ऑनलाइन सर्विस को बेहतर करने और लोंगों को ऑनबोर्ड यानी योजना से जुड़ने में आसानी होगी। APY सब्सक्राईबर्स और नए यूजर्स के लिए योजना से जुड़ना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। ये सर्कूलर 31 जनवरी 2024 को जारी किया गया है।

PFRDA के सर्कूलर के मुताबिक सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी Protean e-Governance (PCRA) ने eAPY लॉन्च किया है। इसमें सब्सक्रिप्शन प्रोसेस को आसान किया है। इसमें आधार eKYC/XML/Virtual ID के जरिये डिजिटल एनरोलमेंट पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। इससे लोगों का समय, मेहनत, पैसा आदि बचेगा। साथ ही इसके जरिये लोगों को योजना लेने के लिए बैंक ब्रांच भी नहीं जाना होगा।

कैसे करना होगा अटल पेंशन योजना में ऑनलाइन अप्लाई?


PCRA की सर्विस के जरिये नए सब्सक्राइबर्स ऑनलाइन अटल पेंशन योजना में अप्लाई कर सकते हैं। इसके जरिये APY सर्विस को ऑनलाइन चेक भी कर पाएंगे।

नए यूजर्स तीन तरीके से कर सकते हैं रजिस्टर

eAPY सर्विस बिना किसी चार्ज के मिल रही है और सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए कोई एक्स्ट्रा कॉस्ट भी नहीं लगेगी।

1. ऑफलाइन XML-आधार आधारित KYC

2. ऑनलाइन आधारित eKYC

3. वर्चुअल आईडी

ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले रखना होगा इनका ध्यान

1 eAPY रजिस्ट्रेशन में दी जानकारी आपके बैंक रिकॉर्ड से मैच करती हो।

2 सेविंग अकाउंट में अटल पेंशन योजना की पहली किश्त देने के लिए बैलेंस हो।

3 आधार में दिया आपका नाम और डेट ऑफ बर्थ सही हो।

इंटरनेट बैंकिंग के जरिये भी कर सकते हैं अप्लाई

उदाहरण के तौर पर ICICI इंटरनेट बैंकिंग सर्विस के जरिये अटल पेंशन योजना में अप्लाई किया जा सकता है।

स्टेप 1 – पहले ICICIBank.com में लॉगिन करें।

स्टेप 2 – कस्टमर सर्विस पर क्लिक करें।

स्टेप 3 – सर्विस रिक्वेस्ट पर क्लिक करें।

स्टेप 4 – अपने बैंक अकाउंट सेक्शन से अटल पेंशन योजना में एनरोल करें।

स्टेप 5 – अपनी जानकारी भरें और सबमिट कर दें। एक वर्किंग डे में आपका अटल पेंशन योजना अकाउंट खुल जाएगा।

अटल पेंशन योजना क्या है?

सरकार बजट 2015-16 में अटल पेंशन योजना वृद्धावस्था में इनकम की सुरक्षा को देखते हुए लाई है। सरकार आम लोग खासकर जो असंगठित सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें ज्यादा से ज्यादा सेविंग करने के लिए प्रोत्साहित इस योजना के जरिये कर रही है। असंगठित सेक्टर से जुड़े लोगों को रिटायरमेंट के बाद इनकम न होने से जुडे जोखिम से बचाना भी है। यह योजना पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) चला रहा है।

सिर्फ 210 रुपये कीजिए जमा और पाएं 5000 रुपये मंथली पेंशन

आप सिर्फ 210 रुपये हर महीना जमा कर रिटायरमेंट के बाद यानी 60 साल के बाद हर महीने अधिकतम 5,000 रुपये पेंशन पा सकते हैं। सरकार की इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना है जिसमें हर महीने गारंटी पेंशन मिलती है। मौजूदा नियमों के अनुसार अगर 18 साल की उम्र में अधिकतम 5 हजार रुपये मंथली पेंशन के लिए जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये देने होंगे। अगर यही पैसा हर तीन महीने में देते हैं तो 626 रुपये और छह महीने में देने पर 1,239 रुपये देने होंगे। महीने में 1,000 रुपये पेंशन पाने के लिए अगर 18 साल की उम्र में निवेश करते हैं तो मासिक 42 रुपये देने होंगे।

हर महीना 5,000 रुपये मिलेगी पेंशन

अटल पेंशन योजना के तहत ग्राहकों को 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये महीना पेंशन हर महीने मिलती है। न्यूनतम पेंशन का लाभ पर भारत सरकार गारंटी देती है। केंद्र सरकार ग्राहक के योगदान का 50 प्रतिशत या 1,000 रुपये सालाना, जो भी कम हो का योगदान करती है। सरकारी योगदान उन लोगों को दिया जाता है जो किसी वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं और टैक्सपेयर्स नहीं है। योजना के तहत 1,000, 2000, 3,000, 4,000 और 5,000 रुपये पेंशन मिलती है। निवेश भी पेंशन के अमाउंट पर निर्भर करता है। कम उम्र में जुड़ने पर ज्यादा फायदा मिलता है।

Paytm Crisis FAQ: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कार्रवाई से जुड़ा कोई सवाल? RBI से इस दिन मिलेगा जवाब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।