Get App

अटल पेंशन योजना में हर महीने जमा करें 42 रुपये, जीवनभर पाएं 12,000 रुपये Pension

Atal Pension Yojna: क्या आप भी रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम नहीं होने को लेकर परेशान होते हैं। आप भी असंगठित सेक्टर से हैं और आपने अभी तक किसी भी पेंशन योजना में निवेश नहीं किया है। यहां आपको सरकार की चलाई जा रही योजना के बारे में बता रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2024 पर 8:30 AM
अटल पेंशन योजना में हर महीने जमा करें 42 रुपये, जीवनभर पाएं 12,000 रुपये Pension
सरकार की योजना अटल पेंशन के जरिये सालाना 60,000 रुपये पेंशन मिलेगी।

Atal Pension Yojna: क्या आप भी रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम नहीं होने को लेकर परेशान होते हैं। आप भी असंगठित सेक्टर से हैं और आपने अभी तक किसी भी पेंशन योजना में निवेश नहीं किया है। यहां आपको सरकार की चलाई जा रही योजना के बारे में बता रहे हैं जिसमें हर महीने करीब 200 रुपये निवेश करके आप जीवनभर 5000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं। आपको सरकार की योजना अटल पेंशन के जरिये सालाना 60,000 रुपये पेंशन मिलेगी।

सिर्फ 210 रुपये कीजिए जमा और पाएं 5000 रुपये मंथली पेंशन

आप सिर्फ 210 रुपये हर महीना जमा कर रिटायरमेंट के बाद यानी 60 साल के बाद हर महीने अधिकतम 5,000 रुपये पेंशन पा सकते हैं। सरकार की इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना है जिसमें हर महीने गारंटी पेंशन मिलती है। मौजूदा नियमों के अनुसार अगर 18 साल की उम्र में अधिकतम 5 हजार रुपये मंथली पेंशन के लिए जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये देने होंगे। अगर यही पैसा हर तीन महीने में देते हैं तो 626 रुपये और छह महीने में देने पर 1,239 रुपये देने होंगे। महीने में 1,000 रुपये पेंशन पाने के लिए अगर 18 साल की उम्र में निवेश करते हैं तो मासिक 42 रुपये देने होंगे।

अटल पेंशन योजना क्या है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें