Axis Bank ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, जानिए क्या हैं नए रेट्स
एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को कई प्रकार की डिपॉजिट स्कीम मुहैया कराता है
MoneyControl News
अपडेटेड Sep 09, 2021 पर 1:22 PM
देश के प्राइवेट सेंक्टर के बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने 7 दिन से लेकर 10 साल तक की फिक्स्ड डिपॉजिट्स (Fixed Deposits – FDs) ) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने हाल ही में अपने घरेलू फिक्स्ड डिपॉजिट और NRI फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है।
एक्सिस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक, एक्सिस बैंक की नई ब्याज दरें 0 सितंबर 2021 से लागू हो जाएंगी। बैंक में ऑनलाइन तरीके से न्यूनत जमा राशि (minimum deposit amount) 5,000 रुपये और अगर आप इसे नजदीकी ब्रांच में जाकर जमा करना चाहते हैं तो 10,000 रुपये करना होगा।
एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को बदलाव के बाद FD पर नई ब्याज दरें 2.5 फीसदी से लेकर 5.75 फीसदी तक दे रहा है। वही सीनियर सिटीजन्स के लिए 2.50 से लेकर 6.50 फीसदी तक ब्याज मुहैया करा रहा है। Non-Resident External (NRE) डिपॉजिट पर ब्याज दर को भी अब 5.10 फीसदी से बढ़ाकर 5.75 फीसदी कर दिया हैय़ यह ब्याज दर 5 करोड़ रुपये तक जमा पर लागू होगी।
जानिए 5 करोड़ रुपये कम की FD पर नई ब्याज दरें
7 दिन से 14 दिन- 2.50 फीसदी
-15 दिन से 29 दिन- 2.50 फीसदी
30 दिन से 45 दिन- 3 फीसदी
- 46 दिन से 60 दिन- 3 फीसदी
- 61 दिन से ज्यादा और 3 महीने से कम के लिए - 3 फीसदी
- 3 महीने से ज्यादा और 4 महीने से कम के लिए - 3.5 फीसदी
- 4 महीने से ज्यादा और 5 महीने से कम के लिए- 3.5 फीसदी