Axis Bank Fixed Deposit Interest Rate: दिवाली से पहले एक्सिस बैंक ने ग्राहकों को तोहफा दिया है। प्राइवेट सेक्टर बैंक एक्सिस बैंक ने आज 14 अक्टूबर 2022 से अपनी कुछ FD पर ब्याज को बढ़ा दिया है। बैंक ने FD की इन दरों में बदलाव 2 करोड़ रुपये से कम की जमा पर लागू किया है। बैंक ने एफडी पर ब्याज 75 बेसिस प्वाइंट यानी 0.75 फीसदी तक बढ़ा दिया है। एक्सिस बैंक 7 दिन से लेकर10 दिन के लिए एफडी देता है। वह एफडी पर ब्याज 3.50 फीसदी से 6.10 फीसदी तक दे रहा है। यही दर सीनियर सिटीजन के लिए 3.50 फीसदी से 6.85 फीसदी तक है।
