Ayushman Vay Vandana Scheme: बिना किसी प्रीमियम या फॉर्म भरे मिलेगा ₹5 लाख तक का फ्री इलाज! इस ऐप से आसानी से करें रजिस्ट्रेशन

Ayushman Vay Vandana Scheme: देश भर में अब तक इस योजना के तहत 25 लाख से अधिक बुजुर्गों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। लगभग 22,000 लोगों को ₹40 करोड़ से अधिक का इलाज मिल चुका है

अपडेटेड Jun 16, 2025 पर 10:46 PM
Story continues below Advertisement
Ayushman Vay Vandana Scheme की शुरुआत 29 अक्टूबर 2024 को हुई थी

Ayushman Vay Vandana Scheme: यदि आपकी आयु 70 वर्ष या उससे अधिक है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। भारत सरकार ने बुजुर्गों के लिए एक खास स्कीम 'आयुष्मान वय वंदना योजना' चलाती है। इस योजना की शुरुआत 29 अक्टूबर 2024 को हुई थी। इसके तहत हर वरिष्ठ नागरिक को ₹5 लाख तक का मुफ्त कैशलेस इलाज मिलता है। इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि यह लाभ पूरी तरह से मुफ्त है, इसके लिए कोई प्रीमियम जमा करने या फॉर्म भरने का झंझट नहीं है। आइए आपको बताते हैं इस योजना की पूरी डिटेल।

आपको बता दें कि देश भर में अब तक इस योजना के तहत 25 लाख से अधिक बुजुर्गों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। लगभग 22,000 लोगों को ₹40 करोड़ से अधिक का इलाज मिल चुका है।

आयुष्मान वय वंदना कार्ड: 70+ बुजुर्गों के लिए एक वरदान!


आयुष्मान वय वंदना कार्ड विशेष रूप से 70 साल या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए बनाया गया है। इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनवाने के लिए बुजुर्गों को अपनी आय या आर्थिक स्थिति के बारे में कोई जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती है। चाहे वे किसी भी वर्ग से आते हों, अगर उनकी उम्र 70 साल से ज्यादा है, तो वे इस योजना का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।

यह कार्ड देश भर के 30,000 से ज्यादा अस्पतालों में मान्य है, जिनमें 13,000 से अधिक निजी अस्पताल भी शामिल हैं। इन अस्पतालों में 1,961 तरह की अलग-अलग बीमारियों और बाकी स्वास्थ्य संबंधी प्रक्रियाओं का इलाज पूरी तरह मुफ्त में किया जा सकता है। अधिक उम्र में बुजुर्गों को अक्सर दिल की सर्जरी, घुटने या कूल्हे में दर्द, मोतियाबिंद जैसी समस्याएँ होती हैं। इन सभी का इलाज इस कार्ड के जरिए बिना किसी शुल्क के संभव है।

इस योजना के क्या हैं लाभ?

प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज।

2,000 से अधिक उपचार और सर्जरी शामिल जैस- डायलिसिस, कैंसर, हृदय रोग, आईसीयू, हड्डी रोग।

इलाज पहले दिन से शुरू होता है- कोई प्रतीक्षा अवधि नहीं।

सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में इलाज की सुविधा।

देश भर में 30,000 से अधिक अस्पताल इस पैनल में शामिल हैं।

कोई जाति, धर्म या आय सीमा नहीं बस उम्र 70+ होनी चाहिए।

इस स्कीम के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन ?

beneficiary.nha.gov.in वेबसाइट या आयुष्मान भारत ऐप खोलें।

आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी के साथ लॉगिन करें।

'वरिष्ठ नागरिक 70+ नामांकन' पर क्लिक करें।

आधार नंबर दर्ज करें, ओटीपी या बायोमेट्रिक के साथ ई-केवाईसी करें।

अपनी फोटो और आवश्यक जानकारी (राज्य, जिला, जाति आदि) भरें।

फॉर्म जमा करें और 15-20 मिनट में पीडीएफ में डिजिटल कार्ड डाउनलोड करें।

आयुष्मान ऐप से ऐसे बनाएं कार्ड

आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें और इसे खोलें।

ऐप में आपको 'लाभार्थी' या 'ऑपरेटर' के तौर पर लॉगिन करने का ऑप्शन मिलेगा। लाभार्थी के तौर पर लॉगिन करें। इसके बाद, आपको एक कैप्चा कोड और अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। OTP डालकर लॉगिन करें।

अब आपको अपने राज्य और आधार नंबर की जानकारी डालनी होगी। अगर सिस्टम में आपका नाम नहीं मिलता, तो आपको e-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इसके लिए आपको OTP के जरिए अपनी सहमति देनी होगी। फिर, एक डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद लाभार्थी का मोबाइल नंबर और उस पर आए OTP को डालना होगा।

फिर आपको अपनी कैटगरी (जैसे जनरल, OBC, SC/ST) और पिन कोड जैसी जानकारी देनी होगी। अगर परिवार में कोई और सदस्य भी 70 साल से ज्यादा उम्र का है, तो उनकी जानकारी भी जोड़ी जा सकती है।

सारी जानकारी भरने के बाद, फॉर्म सबमिट करें। e-KYC प्रक्रिया पूरी होने और अप्रूवल मिलने के बाद, आप आयुष्मान वय वंदना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अस्पतालों की सूची यहां मिलेगी?

आप वेबसाइट https://hospitals.pmjay.gov.in पर जाकर अपने निकटतम पैनल अस्पताल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहां आप राज्य, जिले या पिनकोड के अनुसार खोज कर देख सकते हैं कि कौन से सरकारी और निजी अस्पताल इस योजना में शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।