Bajaj Allianz की यह हेल्थ पॉलिसी विदेश में इलाज का खर्च भी कवर करती है, जानिए इसकी खास बातें

Global Health Care Product में इंडिया और विदेश में इलाज पर आने वाला खर्च कवर होता है। लेकिन, सम इनश्योर्ड की लिमिट अलग-अलग होती है। देश में इलाज के लिए आप 37.5 लाख से 3.75 करोड़ का सम इनश्योर्ड ले सकते हैं

अपडेटेड Sep 29, 2022 पर 6:04 PM
कुछ ऐसी ही बीमारियां हैं, जिनका देश के मुकाबले विदेश में अच्छा इलाज उपलब्ध है। ऐसे में रेगुलर पॉलिसी काम नहीं आती है।

एक रेगुलर पॉलिसी में सिर्फ इंडिया में हॉस्पिटल में इलाज और इससे जुड़े कुछ दूसरे खर्च कवर होते हैं। अगर आपको ऐसी कोई बीमारी है, जिसका इलाज कराने के लिए आप विदेश जाना चाहते हैं तो न तो रेगुलर हेल्थ पॉलिसी और न हीं ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी से आपको मदद मिलेगी। लेकिन, कुछ खास पॉलिसी हैं, जो आपकी हेल्प कर सकती हैं।

ManipalCingna, Care Health और Aditya Birla Health जैसी कंपनियां डोमेस्टिक हेल्थ कवरेज के तहत इंटरनेशनल कवरेज वाली पॉलिसीज ऑफर करती हैं। हाल में Bajaj Allianz ने भी 'ग्लोबल हेल्थ केयर प्रोडक्ट' लॉन्च किया है। इस पॉलिसी में इंडिया और विदेश दोनों में ही इलाज पर आने वाला खर्च कवर होते हैं।

यह भी पढ़ें : Housing Sales: रियल एस्टेट में दिखी तेजी, 8 बड़े शहरों में 49% बढ़ी घरों की बिक्री


पैसे वाले लोग कई बार विदेश में इलाजा कराना पसंद करते हैं। कुछ ऐसी ही बीमारियां हैं, जिनका देश के मुकाबले विदेश में अच्छा इलाज उपलब्ध है। ऐसे में रेगुलर पॉलिसी काम नहीं आती है। इसलिए ऐसी हेल्थ पॉलिसी लेने में समझदारी है जो देश और विदेश दोनों ही जगह इलाज खर्च को कवर करती है। हालांकि, ऐसी पॉलिसी का प्रीमियम रेगुलर पॉलिसी के मुकाबले ज्यादा होता है।

ग्लोबल इंश्योरेंस ब्रोकर्स के सीनियर एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट जयेश गडकर ने कहा, "कंपनियों के टॉप एग्जिक्यूटिव्स और अमीर लोग ऐसी पॉलिसी को खरीदना पसंद करते हैं।" ग्लोबल हेल्थ पॉलिसीज न सिर्फ विदेश यात्रा के दौरान बीमार पड़ने पर इलाज का खर्च कवर करती हैं बल्कि वे विदेश जाकर इलाज कराने का खर्च भी कवर करती हैं।

बजाज आलियांज के ग्लोबल हेल्थ केयर प्रोडक्ट में इन-पेशेंट हॉस्पिटलाइजेशन बिल, प्री एंड पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन चार्ज, रोड एंड एयर एंबुलेंस, आउट पेशेंट ट्रीटमेंट, डे-केयर प्रोसिजर्स, लिविंग डोनर एक्सपेंसेज और मेंटल इलनेस का इलाज कवर होता है। आप इस पॉलिसी के इंपीरियल प्लान या इंपीरियल प्लस वेरिएंट में से किसी एक को सेलेक्ट कर सकते हैं।

Global Health Care Product में इंडिया और विदेश में इलाज पर आने वाला खर्च कवर होता है। लेकिन, सम इनश्योर्ड की लिमिट अलग-अलग होती है। देश में इलाज के लिए आप 37.5 लाख से 3.75 करोड़ का सम इनश्योर्ड ले सकते हैं। विदेश में इलाज के लिए आप 1,00,000 से 10,00,000 डॉलर का सम इनश्योर्ड ले सकते हैं।

बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के हेड (हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन) भास्कर नेरुकर ने कहा, "पॉलिसीहोल्डर्स इंडिया या विदेश में इलाज का फैसला ले सकते हैं। यह उनके ऊपर है। इस प्रोडक्ट में पाॉलिसीहोल्डर के पास दुनियाभर में इलाज कराने का ऑप्शन है। इसके अलावा कुछ खास कवर भी इसमें मिलते हैं। इनमें rehabilitation, palliative care, cost of accommodation of parent (when child is minor) आदि शामिल हैं।"

global health policy permium

Premium Imperial Plan में OPD पर आने वाले खर्च जैसे-डॉक्टर की फीस, डायग्नॉस्टिक्स टेस्ट और दवाइयां भी कवर होती हैं। इस प्लान में ऐसे खर्च के लिए 1,000 से 2,500 डॉलर की लिमिट तय है। इस वेरिएंट में फिजियोथैरेपी पर आने वाला खर्च भी कवर होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।