बजाज फाइनेंस लेकर आया नया ऑफर, ऑनलाइन कराएं एफडी और पाएं 8.85% का इंटरेस्ट

FD Rates: ये Fixed Deposit में निवेश करने का बेस्ट समय है क्योंकि बैंक और NBFC ज्यादा इंटरेस्ट ऑफर कर रह हैं। अगर आप भी एफडी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो बजाज फाइनेंस की FD में कर सकते हैं। Bajaj Finance ने नई डिजिटल एफडी (Digital FD) शुरू की है

अपडेटेड Jan 04, 2024 पर 11:15 AM
Story continues below Advertisement
FD Rates: ये Fixed Deposit में निवेश करने का बेस्ट समय है क्योंकि बैंक और NBFC ज्यादा इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं।

FD Rates: ये Fixed Deposit में निवेश करने का बेस्ट समय है क्योंकि बैंक और NBFC ज्यादा इंटरेस्ट ऑफर कर रह हैं। अगर आप भी एफडी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो बजाज फाइनेंस की FD में कर सकते हैं। Bajaj Finance ने नई डिजिटल एफडी (Digital FD) शुरू की है। बजाज फाइनेंस नई डिजिटल एफडी के तहत 42 महीने के डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट 8.85 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। आपको ज्यादा इंटरेस्ट कमाने के इस मौके का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं। जानिए डिटेल..

बजाज फाइनेंस शुरू की नई एफडी

बजाज फाइनेंस ने डिजिटल माध्यम से एफडी करने की नया तरीका शुरू किया है। इसके तहत कंपनी के ऐप या वेबसाइट के जरिये एफडी कर सकते हैं। ये नई एफडी 2 जनवरी 2024 को शुरू की गई है। ये 42 महीने की एफडी स्कीम है।


सीनियर सिटीजन को मिल रहा है ज्यादा इंटरेस्ट

बुजुर्गों को 0.25 फीसदी ज्यादा इंटरेस्ट मिलेगा। इससे सीनियर सिटीजंस के लिए इंटरेस्ट रेट 8.85 फीसदी है। 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए एफडी पर ब्याज 8.60 फीसदी है। ये ब्याज नई एफडी और रिन्यू होने वाली एफडी पर मिलेगा। जाएगा।

ये भी हैं सेफ ऑप्शन

आपको यह समझने की जरूरत है कि सेफ्टी के मामले में एनबीएफसी डिपॉजिट और बैंक एफडी को एक बराबर नहीं माना जा सकता है। इसलिए एनबीएफसी के डिपॉजिट में सिर्फ ऐसे लोगों को निवेश करना चाहिए, जो थोड़ा रिस्क ले सकते हैं। सीनियर सिटीजंस के लिए पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) का इंटरेस्ट रेट भी 8.2 फीसदी है। इसमें किसी तरह का रिस्क भी नहीं है।

इतना मिलेगा इंटरेस्ट

बजाज फिनसर्व की वेवसाइट (www.bajajfinserv.in/investments/fixed-deposit-calculator) पर दिये एफडी कैलकुलेटर के मुताबिक बजाज फाइनेंस की इस एफडी में 1 लाख रुपये का निवेश करने पर सालाना 8.60 फीसदी की दर 42 महीने के बाद आपको 1,30,100 रुपये मिलेंगे। इसमें 1 लाख रुपये का निवेश होगा और 30,100 रुपये का ब्याज होगा। सीनियर सिटीजन को 8.85 फीसदी  की दर से मैच्योरिटी पर 1,30,975 रुपये मिलेंगे।

Adani Ports: हिंडनबर्ग केस में SC के फैसले के बाद HSBC ने बढ़ाया टार्गेट प्राइस, स्टॉक 2% तक चढ़ा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।