बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने न्यू फंड ऑफर (NFO) ‘बजाज लाइफ इंडिया कंजंप्शन फंड’ लॉन्च किया है। यह फंड निवेशकों को भारत में तेजी से बढ़ती खपत को भुनाने में मदद करेगा। यह NFO 8 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेगा। यह फंड उन कंपनियों में निवेश करेगा, जो बढ़ती हाउसहोल्ड इनकम, बढ़ते शहरीकरण, डिजिटल को तेजी से अपनाए जाने और विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय उपभोक्ताओं की बढ़ती आकांक्षाओं से फायदा कमा सकती हैं। यह फंड बजाज लाइफ के यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान्स (ULIPs) के तहत उपलब्ध रहेगा।
बजाज लाइफ के ULIP प्रोडक्ट, पॉलिसीहोल्डर्स को लाइफ कवर प्रोटेक्शन के साथ-साथ वेल्थ क्रिएशन के अवसर भी देते हैं। भारत का कंजंप्शन लैंडस्केप एक बड़े बदलाव से गुजर रहा है। यह जनसांख्यिकीय ताकत, अधिक डिस्पोजेबल इनकम और संगठित बाजारों की ओर मजबूत बढ़त से प्रेरित है। भारत की GDP में निजी उपभोग का बड़ा योगदान है। इसके चलते उपभोक्ता केंद्रित कारोबारों में लॉन्ग टर्म ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं।
मल्टी-स्टेज इनवेस्टमेंट अप्रोच को फॉलो करेगा NFO
‘बजाज लाइफ इंडिया कंजंप्शन फंड’ का मकसद इस बदलाव का फायदा उठाना है। इसलिए यह देश के खपत इंजन से जुड़ी कंपनियों का एक डायवर्सिफाइड और एक्टिव तरीके से मैनेज्ड पोर्टफोलियो तैयार करेगा। यह NFO मल्टी-स्टेज इनवेस्टमेंट अप्रोच को फॉलो करता है। इसके जरिए यह रिटेल, कंज्यूमर गुड्स, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, टेलीकॉम, कंज्यूमर सर्विसेज, हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स जैसे सेक्टर्स की बड़ी, मंझोली और उभरती कंपनियों को कवर करता है।
यह फंड 400 से अधिक स्टॉक्स में निवेश करने में सक्षम है। परफॉर्मेंस की तुलना के लिए बेंचमार्क, निफ्टी इंडिया कंजंप्शन इंडेक्स रहेगा। यह उन निवेशकों के लिए सही है, जो ज्यादा रिस्क ले सकते हैं और लंबे समय के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं।
भारत में बदल रहे हैं खर्च करने के तरीके
बजाज लाइफ इंश्योरेंस के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर, श्रीनिवास राव रावुरी ने एक बयान में कहा, “भारत एक ऐसे दौर में आ गया है, जहां खपत बड़े पैमाने पर बढ़ रही है और टिकाऊ भी है। बढ़ती इनकम, फॉर्मलाइजेशन, डिजिटल की सुविधा और लाइफस्टाइल की बदलती चॉइस भारत के खर्च करने के तरीके को बदल रही हैं। बजाज लाइफ इंडिया कंजंप्शन फंड बड़े मौकों और अच्छी कमाई की संभावना वाले हाई-क्वालिटी बिजनेस में निवेश करके इस बड़े बदलाव को भुनाने के लिए तैयार है। हमारा मकसद एक ऐसा पोर्टफोलियो बनाना है, जो भारत की कंज्यूमर ग्रोथ के अगले दशक में हिस्सा ले। साथ ही निवेशकों को एक अच्छी लॉन्ग टर्म वैल्यू दे।”