बैंक कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, हर हफ्ते मिलेगी 2 दिन छुट्टी लेकिन इतने घंटे करना होगा काम

5 Day working for Bank Employees: बैंक कर्मचारियों को जल्द ही हफ्ते में 2 दिन की साप्ताहिक छुट्टी मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बैंक संघ (IBA) बैंक यूनियनों की कर्मचारियों की 5 दिन वर्किंग और 2 दिन छुट्टी की मांग पर पर विचार कर रहा है। हालांकि, रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि हफ्ते में 5 दिन काम करने से काम के घंटे में 40 मिनट रोज के बढ़ाए जा सकते हैं

अपडेटेड Mar 02, 2023 पर 10:45 AM
Story continues below Advertisement
बैंक कर्मचारियों को हफ्ते में 5 दिन करना होगा काम और 2 दिन मिलेगी छुट्टी।

5 Day working for Bank Employees:  बैंक कर्मचारियों को जल्द ही हफ्ते में 2 दिन की साप्ताहिक छुट्टी मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बैंक संघ (IBA) बैंक यूनियनों की कर्मचारियों की 5 दिन वर्किंग और 2 दिन छुट्टी की मांग पर पर विचार कर रहा है। हालांकि, रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि हफ्ते में 5 दिन काम करने से काम के घंटे में 40 मिनट रोज के बढ़ाए जा सकते हैं। अभी बैंक कर्मचारी को एक हफ्ता छोड़कर शनिवार को छुट्टी मिलती है। अगर यह नियम मान लिया जाता है तो बैंक कर्मचारियों को एक महीने में 6 दिन साप्ताहिक छुट्टी की जगह 8 दिन की छुट्टी मिलेगी।

हर शनिवार और रविवार मिलेगी छुट्टी

आईबीए और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज (UFBI) के बीच हफ्ते में 5 दिन काम और 2 दिन छुट्टी को लेकर बातचीत चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एसोसिएशन हफ्ते में 5 दिन के काम करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गया है। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (IIBOA) के महासचिव एस नागराजन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को यह कहा है कि सरकार को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के सेक्शन 25 के तहत सभी शनिवारों को छुट्टियों के रूप में नोटिफाई करना होगा। अभी बैंक कर्मचारियों को महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती है।


बढ़ जाएंगे काम के घंटे

उन्होंने कहा कि पब्लिक सेक्टर बैंकों के मालिक के रूप में सरकार का भी कहना है। आरबीआई को भी प्रस्ताव को स्वीकार करने की जरूरत है। रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को सुबह 9.45 बजे से शाम 5.30 बजे तक रोजाना 40 मिनट ज्यादा काम करने की जरूरत होगी।

मार्च 2023 में बैंक 12 दिन रहेंगे बंद

मार्च महीने में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को मिलाकर 12 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। जहां कुछ बैंक की छुट्टियां पूरे देश में होंगी, वहीं कुछ लोकल छुट्टी यानी राज्य में मनाए जाने वाले त्योहार के हिसाब से छुट्टी होगी। सभी बैंक सार्वजनिक अवकाश के दिन बैंक बंद रहते हैं। कुछ बैंक क्षेत्रीय त्योहार और अवकाश मनाते हैं, तो तब उस राज्य में उस दिन बैंक बंद रहते हैं। मार्च 2023 के महीने में कई त्यौहार हैं जैसे होली, चैत्र नवरात्रि, रामनवमी आदि।

Multibagger Stock: 47 पैसे का शेयर अब 114 रुपये में, इस सरकारी कंपनी ने बनाया करोड़पति, अब भी बंपर कमाई का है मौका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।