Bank Employees: क्या जल्द हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही खुलेंगे बैंक? इस बारे में वित्त मंत्रालय ने कहा है कि उन्हें बैंकों में 5 दिन वर्किंग यानि हर हफ्ते दो दिन साप्ताहिक छुट्टी लागू करने के संबंध में इंडियन बैंक एसिसिएशन (IBA) का प्रस्ताव मिला है। वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड संसद में आईबीए से प्रपोजल मिलने की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस प्रपोजल पर वित्त मंत्रालय की सहमति मिली है या नहीं।
