Bank FD: सीनियर सिटिजन्स को एफडी पर 8.60% तक ब्याज! ₹10 लाख पर 3 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Bank FD Rates for Senior Citizens: वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर शानदार ब्याज कमाने का सुनहरा मौका है। उज्जीवन, सूर्योदय और इक्विटास जैसे स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटिजन्स को 8.60% तक का रिकॉर्ड ब्याज ऑफर कर रहे हैं। वहीं, डीसीबी, इंडसइंड और एसबीआई जैसे सरकारी व प्राइवेट बैंक भी बेहतरीन रिटर्न दे रहे हैं। ₹10 लाख पर 3 साल में कितना मिलेगा रिटर्न? जानिए

अपडेटेड Oct 30, 2026 पर 1:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटिजन्स को सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं

Bank FD Rates for Senior Citizens: वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निश्चित रिटर्न पाने का एक पसंदीदा जरिया रहा है। अगर आप भी अपने रिटारयमेंट फंड या बचत को एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके पास 8.60 फीसदी तक का सालाना ब्याज पाने का शानदार मौका है।

वर्तमान में स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं, जिनमें उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे आगे है। वहीं प्राइवेट और सरकारी बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं।

स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज


स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटिजन्स को सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं:

  • Ujjivan Small Finance Bank: अधिकतम 8.60% तक ब्याज दर
  • Suryoday Small Finance Bank: अधिकतम 8.50% तक ब्याज दर
  • Equitas Small Finance Bank: अधिकतम 8.50% तक ब्याज दर
  • ESAF Small Finance Bank: अधिकतम 8.50% तक ब्याज दर
  • Jana Small Finance Bank: अधिकतम 8.30% तक ब्याज दर
  • Shivalik Small Finance Bank: अधिकतम 8.25% तक ब्याज दर
  • Utkarsh Small Finance Bank: अधिकतम 8.25% तक ब्याज दर
  • AU Small Finance Bank: अधिकतम 7.90% तक ब्याज दर

प्राइवेट सेक्टर के बैंकों की FD दरें

निजी क्षेत्र के बैंक भी प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें दे रहे हैं:

  • DCB Bank: अधिकतम 8.00% तक ब्याज दर
  • Bandhan Bank: अधिकतम 7.95% तक ब्याज दर
  • IndusInd Bank: अधिकतम 7.75% तक ब्याज दर
  • YES Bank: अधिकतम 7.75% तक ब्याज दर
  • IDFC FIRST Bank: अधिकतम 7.35% तक ब्याज दर
  • Axis Bank: अधिकतम 7.25% तक ब्याज दर
  • Kotak Mahindra Bank: अधिकतम 7.25% तक ब्याज दर
  • ICICI Bank: अधिकतम 7.20% तक ब्याज दर
  • HDFC Bank: अधिकतम 7.10% तक ब्याज दर

पब्लिक सेक्टर बैंकों की FD दरें

सरकारी बैंकों में सुरक्षा के साथ मिल रहा है स्थिर रिटर्न:

  • Bank of India: अधिकतम 7.45% तक ब्याज दर
  • Punjab & Sind Bank: अधिकतम 7.35% तक ब्याज दर
  • Indian Bank: अधिकतम 7.30% तक ब्याज दर
  • Bank of Baroda: अधिकतम 7.25% तक ब्याज दर
  • Punjab National Bank: अधिकतम 7.10% तक ब्याज दर
  • Canara Bank: अधिकतम 7.10% तक ब्याज दर
  • State Bank of India (SBI): अधिकतम 7.05% तक ब्याज दर

विदेशी बैंकों की ब्याज दरें

  • Standard Chartered Bank: अधिकतम 7.10% तक ब्याज दर
  • Deutsche Bank: अधिकतम 7.00% तक ब्याज दर
  • HSBC Bank: अधिकतम 6.00% तक ब्याज दर

₹10 लाख के 3 साल के कंपाउंडिंग निवेश पर अलग-अलग बैंकों का अनुमानित रिटर्न

स्मॉल फाइनेंस बैंक (हाई रिटर्न ~8.60% तक): 3 साल में लगभग ₹2,90,300 का ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी अमाउंट ₹12,90,300 हो जाएगा।

प्राइवेट बैंक (औसत रिटर्न ~7.75% से 8.00% तक): 3 साल में लगभग ₹2,59,000 से ₹2,68,200 का ब्याज मिलेगा और कुल रकम ₹12,59,000 से ₹12,68,200 हो जाएगी।

सरकारी बैंक (सुरक्षित रिटर्न ~7.10% से 7.45% तक): 3 साल में लगभग ₹2,35,500 से ₹2,48,200 का ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी राशि ₹12,35,500 से ₹12,48,200 बनेगी।

निवेश करते समय एक्सपर्ट्स की सलाह

3 से 5 साल की लंबी अवधि के निवेश पर ब्याज दरों में थोड़ा सा अंतर भी मैच्योरिटी अमाउंट में बड़ा फर्क डाल सकता है। वैसे केवल ज्यादा ब्याज दर देखकर ही पैसा न लगाएं, बल्कि इन बातों पर भी ध्यान दें:

₹5 लाख का इंश्योरेंस कवर: DICGC के तहत हर बैंक में जमा 5 लाख रुपये तक की राशि (मूलधन और ब्याज मिलाकर) बीमित होती है। इसलिए अपने फंड को अलग-अलग बैंकों में बांटकर निवेश करना समझदारी है।

स्मॉल फाइनेंस बैंक का सीमित इस्तेमाल: अधिक रिटर्न के लिए पोर्टफोलियो का एक हिस्सा ही स्मॉल फाइनेंस बैंक में रखें।

शर्तें जांचें: एफडी बुक करने से पहले प्री-मैच्योर विड्रॉल यानी समय से पहले पैसा निकालने के नियम और टैक्स देनदारी (TDS) जरूर जांच लें।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।