FD Interest Rates: मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति में सख्त रवैया अपनाया हुआ है। देश में लोन पर ब्याज दरें बढ़ रही हैं। बैंकों ने जमा और लोन दोनों पर अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। हाल ही में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक समेत कई बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। यहां आपको तीन बैंक एक्सिस, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर मिलने वाले ब्याज की तुलना की गई है। कौनसा बैंक किस FD पर ज्यादा ब्याज दे रहा है।
