Bank FD Vs Post Office Term Deposit: सरकार ने हाल ही में डाकघर सेविंग (Post Office Saving Scheme) की छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को रिवाइज किया था। बैंकों ने भी पिछले कुछ समय से अपनी ब्याज दरों में बहुत अधिक बदलाव नहीं किया है। जबकि, RBI ने लगातार तीन बार अपनी रेपो रेट को बरकरार रखा है। यहां बैंक एफडी दरों और डाकघर एफडी स्कीम (Post Office FD Scheme) की ब्याज दरों की तुलना की गई है। आपको बता रहे हैं कि कहां निवेश करने पर ज्यादा रिटर्न मिलेगा।
पोस्ट ऑफिस की FD पर ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस एफडी पर अधिकतम 7.5 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि, ये ब्याज एफडी के पीरियड पर निर्भर करता है। एक साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर फिलहाल 6.9 फीसदी, 2 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 7.0 फीसदी, 3 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 7 फीसदी और 5 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। स्मॉल सेविंग स्कीम नागरिकों को नियमित रूप से सेविंग करने के लिए प्रेरित करती हैं। ये योजनाएं तीन तरह की होती हैं। इसमें सेविंग स्कीम, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और मंथली इनकम स्कीम शामिल है।
स्मॉल सेविंग स्कीम पर इंटरेस्ट
सेविंग अकाउंट - 4 प्रतिशत
1 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी - 6.9 प्रतिशत
2 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी - 7.0 प्रतिशत
3 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी - 7 प्रतिशत
5 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी: 7.5 प्रतिशत
बैंकों की FD पर इतना मिल रहा है अधिकतम ब्याज
बड़े बैंकों में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) एफडी पर अधिकतम 7.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। एसबीआई (SBI) एफडी पर सालाना 7.50 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। पीएनबी सालाना 7.75 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। और आईसीआईसीआई बैंक सालाना 7.60 फीसदी तक एफडी पर ब्याज दे रहा है। सरकार छोटी बचत योजनाओं पर 4 फीसदी से लेकर 8.2 फीसदी का ब्याज दे रहा है।