22 अगस्त को बंद रहेंगे देश भर के बैंक! जानिए क्या है वजह और अगस्त के बाकी बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

Bank Holiday 22 August: 22 अगस्त को देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 22 अगस्त के साथ अगस्त महीने के बचे हुए दिनों में भी अलग-अलग त्योहारों और वीकेंड की वजह से कई दिन काम-काज ठप रहेगा

अपडेटेड Aug 20, 2026 पर 1:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देखें अगस्त के बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

Bank Holiday August 2026: अगर आप बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 22 अगस्त को देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 22 अगस्त के साथ अगस्त महीने के बचे हुए दिनों में भी अलग-अलग त्योहारों और वीकेंड की वजह से कई दिन काम-काज ठप रहेगा।

22 अगस्त को बैंकों की छुट्टी क्यों?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को आधिकारिक अवकाश रहता है, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं। इसी नियम के तहत 22 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देश भर की सभी बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह से बंद रहेगा।


अगस्त 2026 में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 22 अगस्त (शनिवार): चौथा शनिवार (देश भर में सभी बैंक बंद)
  • 23 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (देश भर में बैंक बंद)
  • 26 अगस्त (बुधवार): ओणम / पहला ऑनम (केरल और कुछ चुनिंदा राज्यों में छुट्टी)
  • 27 अगस्त (गुरुवार): तिरुवोनम (केरल में छुट्टी)
  • 30 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (देश भर में बैंक बंद)

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद आप अपनी वित्तीय जरूरतों के लिए डिजिटल बैंकिंग का सहारा ले सकते हैं। यूपीआई, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाएं बिना किसी रुकावट के 24 घंटे चालू रहेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।