कल 25 जून, गुरुवार को खुले या बंद रहेंगे बैंक? यहां बदला छुट्टी का दिन, देखिए RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday 25 June: मुहर्रम की छुट्टी को लेकर कई राज्यों में तारीखों में बदलाव हुआ है, जिसके कारण आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। लोगों के मन में ये कंफ्यूजन है कि कल 25 जून, गुरुवार को बैंक खुले रहेंगे या बंद?

अपडेटेड Jun 24, 2026 पर 2:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश के कई बड़े शहरों में 26 जून, शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे

Bank Holiday: देशभर में मुहर्रम का महीना शुरू हो चुका है। इस बीच मुहर्रम की छुट्टी को लेकर कई राज्यों में तारीखों में बदलाव हुआ है, जिसके कारण आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। लोगों के मन में ये कंफ्यूजन है कि कल 25 जून, गुरुवार को बैंक खुले रहेंगे या बंद?

अगर आप भी कल बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक गाइडलाइंस के हिसाब से बदले नियमों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

कल 25 जून, गुरुवार को बैंक खुले हैं या बंद?


आरबीआई की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, देश के अधिकांश राज्यों में कल 25 जून, गुरुवार को बैंक पूरी तरह खुले रहेंगे और कामकाज सामान्य रूप से चलेगा।

मुहर्रम की छुट्टी को लेकर केरल में बड़ा बदला हुआ है। पहले केरल सरकार ने 25 जून को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। लेकिन मुहर्रम का चांद दिखने के बाद और कई मुस्लिम संगठनों के अनुरोध पर, राज्य सरकार ने इस छुट्टी को बदलकर 26 जून, शुक्रवार कर दिया है, जो कि आशूरा का असली दिन है। इसलिए, केरल में भी कल यानी गुरुवार को बैंक और दफ्तर खुले रहेंगे।

मुहर्रम का क्या है महत्व?

मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना होता है, जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग प्रार्थनाओं और धार्मिक सभाओं के साथ मनाते हैं। शिया समुदाय के लोगों के लिए यह शोक का महीना होता है, जिसमें वे पैगंबर मुहम्मद के पोते इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हैं। वहीं, सुन्नी समुदाय के लोग इस दिन (आशूरा) को रोजा रखकर और इबादत करके मनाते हैं।

26 जून, शुक्रवार को इन शहरों में रहेगी बैंकों की छुट्टी

केरल समेत देश के कई बड़े शहरों में 26 जून, शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई के अनुसार, अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, बन रहा 'लॉन्ग वीकेंड'

जिन शहरों में 26 जून, शुक्रवार को मुहर्रम की छुट्टी घोषित की गई है, वहां के लोगों को लगातार 3 दिनों की बैंक बंदी का सामना करना पड़ेगा:

26 जून (शुक्रवार): मुहर्रम/आशूरा की छुट्टी।

27 जून (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंकों का अवकाश।

28 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।

ऐसे में अगर आपको कैश निकालने, जमा करने या चेक से जुड़ा कोई भी काम बैंक ब्रांच जाकर करना है, तो उसे आज या कल ही निपटा लें।

बैंक बंद रहने पर भी चालू रहेंगी ये डिजिटल सेवाएं

भले ही तीन दिनों के लिए बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस दौरान निम्नलिखित डिजिटल सेवाएं 24 घंटे काम करती रहेंगी:

  • ऑनलाइन नेट बैंकिंग
  • मोबाइल बैंकिंग ऐप्स
  • यूपीआई पेमेंट्स
  • एटीएम सेवाएं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।